मामूली विवाद : पड़ोसियों ने पीट पीटकर एक युवक की कर दी हत्या

by

भादसों :   गांव खेड़ी जट्टां में मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों ने पीट पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दंपती व उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह, उसकी पत्नी अमरजीत कौर व बेटे सुखविंदर सिंह व रविंदर सिंह के तौर पर हुई है।    मेजर सिंह निवासी गांव खेड़ी जट्टां की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उनका 27 साल का लड़का रामजीत सिंह खेतीबाड़ी करता है। चारों आरोपी उनके पड़ोसी हैं। अकसर रात को शराब पीकर बाप-बेटे झगड़ा व हंगामा करते थे। कभी दीवार को लेकर तो कभी किसी भी छोटी बात को लेकर आरोपी नोक झोक करते थे। कईं बार लोगों ने उन्हें समझाया भी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।    पांच अगस्त की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा और वह घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच आरोपियों ने उनके लड़के को धमकियां दीं। शाम करीब सात बजे रामजीत सिंह काम से वापस घर की तरफ लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे गली में घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान रामजीत सिंह को लाठियों के साथ बुरी तरह से पीटा गया। बुरी तरह घायल रामजीत सिंह को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता मेजर सिंह ने बताया कि रामजीत सिंह का करीब दो साल का एक बेटा है। रामजीत सिंह की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : म​णिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, 10 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : चंबा के भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गंभीर...
article-image
पंजाब

बिजली विभाग के मुलाजिमों ने तनख्वाह व पैंशन की कटौती के खिलाफ दिया रोष धरना

गढ़शंकर,  3 फरवरी:  बिजली विभाग की समूह मुलाजिम जत्थेबंदियों तथा पेंशनर संगठन मांडल गढ़शंकर द्वारा समूह कमेटियों के आह्वान पर तनख्वाह व पैंशन की कटौती के खिलाफ मंडल दफ्तर गढ़शंकर के समक्ष रोष धरना...
article-image
पंजाब , समाचार

धरना लगाकर किया प्रर्दशन शिरोमणी अकाली दल कार्याकर्ताओं ने : आटा दाल सकीम के काटे गए कार्डो को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई तो दिल्ली से रिमोट से पंजाब सरकार चलाने के लगाए आरोप

शिरोमणी अकाली दल कार्याकर्ताओं पे पूर्व सांसद प्रो. चंदूमाजरा के नेतृत्व में धरना लगाकर किया प्रर्दशन गढ़शंकर : शिरोमणी अकाली दल के कार्याकर्ताओं दुारा पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व शिरोमणी अकाली दल...
Translate »
error: Content is protected !!