मारपीट के एक आरोपी को 4 साल जेल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना

by

ऊना : उपमंडल अंब की एसीजेएम कोर्ट ने मारपीट के एक आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। आरोपी को 4 साल जेल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर उसे 15 दिन का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।
जानकारी देते हुए सहायक जिला न्यायवादी शिखा राणा ने बताया कि 28 अक्टूबर 2011 को आदर्श नगर अंब निवासी सीमा देवी पत्नी राजेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया था। आरोप उसने अपने जेठ सुमेश कुमार पर लगाए थे। सीमा ने बताया कि उसका परिवार अंब शहर में रहता है। तीन परिवार हैं और तीनों के अपने अलग-अलग मकान है। 28 अक्टूबर को वह अपने पति के साथ ज्वार गई हुई थी‌।
सीमा ने बताया कि शाम को जब वापस आई तो उसके पति बाजार से कुछ सामान लेने गए। इसी बीच उनके जेठ सुमेश कुमार पुत्र धनीराम ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बीच पति राजेश बाजार से वापस आ गया और उसने अपने पड़ोसी के साथ मिलकर उसे सुमेश कुमार के चंगुल से छुड़ाया। सुमेश कुमार ने डंडे से उसके पति राजेश कुमार पर हमला कर दिया। हमले में राजेश कुमार की बाजू में चोट आई और उसके होंठों पर चोट आई।
पुलिस ने सीमा देवी की शिकायत पर सुमेश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 506 और 427 के तहत मामला दर्ज किया। उसी मामले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी को दोषी करार देते हुए IPC की धारा 324 के तहत 1 साल की सजा 2000 जुर्माना, 325 के तहत 4 साल की सजा 2000 जुर्माना, 427 के तहत 6 महीने की सजा 2000 जुर्माना, 452 के तहत 4 साल की सजा 2000 जुर्माना, 506 के तहत 3 साल की सजा 2000 जुर्माना लगाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ जोन छात्राओं की प्रतियोगिता का सीपीएस ने किया शुभारंभ : पढ़ाई के साथ खेलों का भी विशेष महत्व : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ 01 सितम्बर – मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माथ्यमिक पाठशाला कृष्णानगर में बैजनाथ जोन की अंडर – 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई शपथ : संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का किया आह्वान

एएम नाथ। चम्बा : संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। उपायुक्त मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 1,47,892 राशन कार्ड धारकों में 5,81,598 जनसंख्या हो रही लाभान्वित – ADC महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 10 जनवरी – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 310 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,47,892 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2,000 रुपये के 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये के करीब 97.26 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं, जबकि ऐसे 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब...
Translate »
error: Content is protected !!