मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी ने मंडियों का दौरा कर गेहूं खरीद का जायजा लेते खरीद शुरू करवाई 

by

गढ़शंकर, 16 अप्रैल:  सरदार बलदीप सिंह सैनी चेयरमैन मार्किट कमेटी गढ़शंकर द्वारा अनाज मंडी गढ़शंकर, रोड मजारा, पद्दी सूरा सिंह में गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और गेहूं की खरीद शुरू करवाई। उन्होंने बताया कि मंडियों में सभी प्रबंध मुकम्मल हैं। किसानों को किसी भी किस्म की मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। चेयरमैन द्वारा यह भी विश्वास दिलाया गया कि किसानों की फसल का एक-एक दाना सरकार द्वारा खरीदा जाएगा और 24 घंटे में किसानों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। खरीद शुरू करवाते समय उनके साथ डॉक्टर दलवीर सिंह ब्लॉक प्रधान आम आदमी पार्टी सैला खुर्द, अमित चौधरी मंडी सुपरवाइजर, परविंदर सिंह आक्सन रिकॉर्डर, सुखविंदर सिंह इंस्पेक्टर, जसवंत सिंह इंस्पेक्टर पनग्रेन, तरलोचन सिंह इंस्पेक्टर पनसप, सुच्चा सिंह, जरनैल सिंह, सुखदर्शन सिंह, दविंदर कुमार आड़ती रोड मजारा, गढ़शंकर से आड़ती बिहारी लाल, निर्मल सिंह, सुमित सोनी, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार व सोहन सिंह, पद्दी सूरा सिंह से आड़ती मोहित कुमार, दीपा, लतेश गुप्ता, अमरजीत सिंह पुरखोवाल,  शगुन गुप्ता व ललित गुप्ता आदि उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन:
अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू करवाते समय मार्केट कमेटी केचेयरमैन बलदीप सिंह सैनी व अधिकारीगण।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोगों ने स्मार्ट कार्ड काटने के विरोध में एसडीएम गढ़शंकर के कार्यलाय में सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के बीनेवाल गांव में जरूरतमंद लोगों के स्मार्ट राशनकार्ड काटे जाने के विरोधस्वरूप यहां रविवार को पंजाब सरकार व अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी वही सोमवार...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर हुसनदीप और पवित्र को कैलिफोर्निया से लाया जाएगा भारत, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस;

बटाला। विदेश में बैठे गैंगस्टर हुसनदीप सिंह और पवित्र सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। दोनों आरोपित कैलिफोर्निया पुलिस की हिरासत में हैं और अब इन्हें भारत लाकर...
article-image
पंजाब

कालेज की फीसें भरवा युवती ने तोड़ा रिश्ता : दो पर दर्ज किया मामला

नवांशहर। थाना बंगा सिटी पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर लड़की व उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सरहाल काजियां...
article-image
पंजाब

खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

युवाओं को टूरिस्ट गाइड व ट्रैकिंग के लिए दें प्रशिक्षण: उपायुक्त कैंपिंग और होमस्टे पर कार्य करें खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के अनछुए...
Translate »
error: Content is protected !!