मासूम बेटियों को पिता ने झील में फेंका : युवक ने बचाई बच्चियों की जान, चमकौर सिंह लुधियाना के सदवां गांव

by
रोहित जसवाल।  बंगाणा :  हिमाचल प्रदेश में एक पिता ने अपनी दो महसूम बेटियों को झील में धक्का देकर उन्हें मारने की कोशिश की है। ये दिल दहला देने वाली वारदात हिमाचल प्रदेश के बंगाणा के पास घटी है। बताया जा रहा है कि चमकौर सिंह नाम व्यक्ति ने उस वक्त अपनी दो महसूस बेटियों को झील में धक्का दे दिया जब वो अपने परिवार के साथ बोट पर बैठकर अपने घर जा रही थी।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार चमकौर सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बोट पर बैठा हुआ था और उसी दौरान उसने अपनी दो बच्चियों को झील में फेंक दिया। जिसके बाद एक व्यक्ति ने झील में छलांग लगाकर इन बच्चों को डूबने से बचाया।
ये वारदात लाठियानी नामक जगह के पास हुई है। बताया जा रहा है कि पंजाब का रहने वाल चमकौर सिंह अपने भाई के परिवार, अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटा के साथ हिमाचल प्रदेश में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के दर्शन करने के लिए आया हुआ था। दर्शन करने के बाद ये लाठियानी के पास स्थित झील के रास्ते वोट पर सवार होकर अपने गांव वापस जा रहा था। उसी दौरान इसने अपनी दो बेटियों को झील में फेंक दिया। वहीं चमकौर सिंह जब इस वारदात को अंजाम दे रहा था, तो वहां पर मौजूद लाठियानी के युवक सुनील कुमार ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया और लड़कियों को पानी में डूबता हुआ देख सुनील कुमार ने झील में छलांग लगाकर इन लड़कियों को बचा लिया।
बेटियों ने भीड़ से बचाया पिता को
इस घटना के बाद इस जगह पर मौजूद लोगों ने ओरोपी और उसके परिवार वालों को पकड़ लिया और चमकौर सिंह की पिटाई करना शुरु कर दिया। हालांकि अपने पिता को पीटता देख ये लड़कियां रोने लगी और लोगों से अपने पिता को छोड़ने की गुहारा करने लगी। जिसके बाद लोगों ने इनके पिता को मारना बंद कर दिया और इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
बताया मानसिक रोगी
मौके पर पुलिम ने आकर चमकौर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन चमकौर सिंह के परिवार वालों का कहना है कि वो दिमागी रुप से कमजोर है और उसे नहीं पता चलता है कि वो क्या कर रहा है। परिवार वालों के इस दावे पर पुलिस ने चमकौर सिंह की मेडिकल रिपोर्ट उनसे मांगी मगर परिवार वालों के पास चमकौर सिंह की कोई भी मेडिकल रिपोर्ट नहीं थी। जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चमकौर सिंह पंजाब के लुधियाना में सदवां गांव का रहने वाला है और ये अपने पूरे परिवार समेत बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने आया था। वहीं दर्शन करने के बाद ये अपने घर वापस जा रहे थे और उसी दौरान इसने बेटियों को झील में धक्का दिया। पुलिस के मुताबिक चमकौर सिंह का एक बेटा भी है और जिन दो बेटियों को इसने धक्का मारा है उनकी आयु 5 और 12 साल की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत राज्य में 310 यूनिट स्थापित: गुलेरिया

ऊना, 20 फरवरी: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश में 364 यूनिट स्थापित करने के लक्ष्य के मुकाबले 310 यूनिट लगा दिए गए हैं। वहीं ऊना जिला में 31 यूनिट लगाने के...
article-image
पंजाब

रिंका को पद्दी सूरा सिंह आढ़ती एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना

गढ़शंकर: अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह आढ़ती एसोसिएशन का आढि़तयों ने कमलजीत कुमार रिंका को अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह का अध्यक्ष चुना गया। इस समय बगीचा सिंह, कैप्टन महिंद्र सिंह, राजीव कुमार जीवा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीला एवं सूखा कूड़ा-कचरा की पृथक एकत्रीकरण व्यवस्था को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी – डीसी अपूर्व देवगन

कचरा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित, डीसी अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 21 दिसंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत लोगों के घरों से गीला एवं...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने नवजन्मी बच्चियों का सिविल अस्पताल में किया सम्मान : बेटियों के जन्म पर भी करें बेटों के जन्म जैसा स्वागत: डा. बलजीत कौर

होशियारपुर, 25 नवंबर: सामाजिक न्याय अधिकारिता, अल्पसंख्यक मामलों, सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने पिछले दिनों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रदेश स्तरीय प्रोग्राम में शामिल होने से पहले सिविल...
Translate »
error: Content is protected !!