माहवारी से संबंधित  प्रचलित  गलत भ्रांतियां  को  दूर करने के लिए जानकारी एवं जागरूकता  गतिविधियां महत्वपूर्ण  : ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को कार्य योजना तैयार करने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश

by
अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  कार्यशाला आयोजित
एएम नाथ। चंबा, 9 सितंबर :
उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की अध्यक्षता में आज “अपराजिता  मैं  चंबा की” कार्यक्रम के तहत  किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी  गतिविधियों की जागरूकता को लेकर मास्टर ट्रेनरों के  लिए बचत भवन में एक दिवसीय  प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग,  स्वास्थ्य विभाग,   शिक्षा विभाग तथा गैर सरकारी संगठनों के मास्टर ट्रेनरों ने हिस्सा लिया।
मुकेश  रेपसवाल ने मास्टर ट्रेनरों से संवाद करते हुए  कहा कि किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी से संबंधित समाज  में  प्रचलित  गलत भ्रांतियां  को  दूर करने के लिए जानकारी एवं जागरूकता  गतिविधियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी एवं अवैज्ञानिक धारणाओं का वर्तमान परिपेक्ष में कोई भी स्थान नहीं होना चाहिए।
उपायुक्त ने ज़िला में जानकारी एवं जागरूकता गतिविधियों को और अधिक बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए  ज़िला  कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को  एक कार्य योजना तैयार करने को निर्देशित किया । उन्होंने  शिक्षा विभाग के अधिकारियों को  विद्यालय स्तर पर प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को जागरूकता गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा। साथ में उन्होंने  सभी शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक माह 28 तारीख को  मासिक धर्म स्वच्छता दिवस आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल  ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए जाने वाले  जागरूकता शिवरों  में मास्टर ट्रेनरों द्वारा जानकारी के प्रचार-प्रसार को लेकर ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को  विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि आउटरीच कार्यक्रमों के लिए सामाजिक संगठनों का सहयोग भी सुनिश्चित बनाया जाए ।
उपायुक्त ने  जागोरी संस्था के प्रतिनिधियों को  स्थानीय स्तर पर सेनेटरी  पैड बनाने को लेकर  संभावनाएं तलाशने को कहा ।
कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग  से ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित कुमार  तथा प्रचार  अधिकारी  छान्गा राम,  जागोरी संस्था से उमा देवी ने महत्वपूर्ण  जानकारियां प्रदान की।
अतिरिक्त  ज़िला दंडाधिकारी  अमित मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग से ज़िला समन्वयक  मनोहर नाथ  उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिट्टी का घरौंदा बना आकर्षण का केंद्र, लोगों ने खूब चाव से खाए श्री अन्न के विभिन्न पकवान : कांगड़ा वैली कार्निवल का धमाकेदार आगाज

कृषि मंत्री ने पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, साथ ही मिलेट्स फूड फेस्टिवल की भी की शुरूआत धर्मशाला, 17 जून। बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला में धमाकेदार आगाज हुआ। शुक्रवार को कृषि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.5 करोड़ की रिश्वत का मामला : रिश्वत में पहली किस्त 55 लाख लेने के लिए जींद के होटल में रुका था ईडी अधिकारी का भाई

  चंडीगढ़ । मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ढाई करोड़ की रिश्वत के मामले में फरार शिमला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक विशाल दीप के भाई विकास दीप को सीबीआई ने जींद के एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत की मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: नेगी

जनजातीय भवनों के बेहतर रखरखाव पर भी की चर्चा,   बड़ा भंगाल को सड़क सुविधा के साथ जोड़ने के लिए तीव्र गति से करें काम एएम नाथ। धर्मशाला, 27 नवंबर। राजस्व एवं जनजातीय मंत्री जगत...
Translate »
error: Content is protected !!