माहिलपुर-फगवड़ा रोड टू खड़ौदी, ईसपुर, पंडोरी गंगा सिंह वाहिद सडक़ काकेंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने किया लोकार्पण

by

842.90 लाख रुपए में बनाई गई है 13.200 किलोमीटर लंबी सडक़
होशियारपुर, 29 जनवरी:
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने सोमवार 842.90 लाख रुपए की लागत से माहिलपुर-फगवाड़ा रोड टू खड़ौदी, ईसपुर, पंडोरी गंगा सिंह वाहिद रोड (डिस्ट्रिक्ट बाउंडरी) तक बनी 13.200 किलोमीटर लंबी सडक़ का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ मिलकर केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाए जाएंगे ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान की जा सके। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि होशियारपुर में केंद्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से सडक़ नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है और आने वाले समय में और कई महत्वपूर्ण सडक़ों का निर्माण शुरु किया जा रह है। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के अंतर्गत बनाई गई इस सडक़ से इलाके के कई गांवों को लाभ मिलेगा और लोगों को यातायात का बड़ा फायदा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य की जरुरतों के मद्देनजर इस प्रोजैक्ट को लोगों को बहुत लाभ मिलेगा।
सोम प्रकाश ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने होशियारपुर में आयोजित समागम के दौरान प्रदेश में 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकापर्ण/शिलान्यास किया था। इन परियोजनाओं के दौरान उन्होंने 1553 करोड़ रुपए की लागत वाले फगवाड़ा व होशियारपुर बाईपास सहित फगवाड़ा-होशियारपुर खंड का 4 लेन निर्माण का भी शिलान्यास किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी और डिप्टी सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मांमले में 4 के खिलाफ मामला दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी हेमानंद महाराज और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ एक वीडियो फेसबुक पर डाला...
article-image
पंजाब

मैं फंस गई हूं……मस्कट में कदम रखते ही पंजाबी महिला के साथ जो हुआ, वह रोंटगे खड़े कर देगा

चंडीगढ़   : पंजाब के जालंधर की एक महिला ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के ओमान जाने का फैसला किया। महिला अमृतसर-मुंबई होकर ओमान के लिए रवाना हुई लेकिन मस्कट पहुंचते...
article-image
पंजाब , समाचार

डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमायों  को नुक्सान पहुँचाने से खफा बसपा कार्यकर्तायों ने प्रदेश अध्यक्ष करीमपुरी की अगुआई में गढ़शंकर में किया जोरदार प्रदर्शन

पुलिस द्वारा इनपुट मिलने के बावजूद गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए ने इंतजाम नहीं करने के कारण ही शरारती तत्व डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान कर...
Translate »
error: Content is protected !!