सरकारी टीचर्स यूनियन सदस्यों ने विधायक रोड़ी से मिलकर अपनी मांगों के संबंध में मांगपत्र सौंपा

by

गढ़शंकर – सरकारी टीचर्स यूनियन माहिलपुर ब्लाक 1 के सदस्यों ने टीचर्स नेता अरविंदर सिंह हवेली जिला प्रचार सचिव जीटीयू व ब्लाक प्रधान सतविंदर सिंह मंडेर की अगुवाई में गढ़शंकर के आप विधायक जयकिशन रोड़ी से मिलकर उन्हें विधायक चुने जाने पर शुभकामनाएं देते हुए लंबे अरसे से लटक रही अपनी मांगों व स्कूलों में स्टाफ की कमी के संबंध में अवगत कराया। टीचर्स यूनियन द्वारा विधायक से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने के लिए अपील की गई। विधायक जयकिशन रोड़ी ने कहा कि पोस्टल मतों में आम आदमी पार्टी के प्रति गढ़शंकर के मुलाजिमों ने भरोसा जताया था इसलिए वह भी मुलाजिमों की लटकती मांगो को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। इस दौरान टीचर्स नेताओं ने विधायक को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, अस्थायी टीचर्स को पक्का करने, कंडी इलाके में विशेष भर्ती करने व कम्प्यूटर टीचर्स को विभाग में शामिल करने के संबंध में मांगपत्र भी सौंपा। विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी ने टीचर्स यूनियन सदस्यों को आश्वस्त किया कि वह उनकी मांगों के संबंध में अपनी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान व संबंधित विभाग के मंत्री से बात कर उनकी मांगों को पूरा कराएंगे। इस दौरान गुरविंदर पाल सिंह प्रधान पेंशन बहाली योजना संघर्ष कमेटी, कुलविंदर कुमार, परमजीत कातिब व राजीव कुमार उपस्थित थे।
फ़ोटो:
गढ़शंकर के विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी से मिलकर अपनी मांगों के संबंध में मांगपत्र सौंपते हुए टीचर्स यूनियन के सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस लाईन अस्पताल में दूसरे दिन 157 फ्रंट लाईन वर्करों का हुआ कोविड टीकाकरण, महिला कांस्टेबल पूरी तरह तंदरुस्त: एस.एस.पी.

टीकाकरण के दौरान घबराने या डरने की ज़रूरत नहीं: नवजोत सिंह माहल महिला कांस्टेबल को टीकाकरण के समय हुई घबराहट: डॉ. स्वाती होशियारपुर, 5 फरवरी: स्थानीय पुलिस लाईन में चल रहे कोविड टीकाकरण के...
article-image
पंजाब

आरोपी गिरफ्तार : ड्रग मनी 92500, 115 ग्राम नशीले पाउडर, एक्टिवा बरामद

गढ़शंकर :9 अक्तूबर: नशा तस्करी मुहिम को लेकर गढ़शंकर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब नशीले पाउडर व ड्रग मनी समेत आरोपी को काबू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किसान संघर्ष कमेटी को आर्थिक सहायता भेंट की

गढ़शंकर। आज दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां द्वारा जियो दफ्तर के आगे चल रहे किसानी धरने में विशेष तौर पर पहुंचकर किसान संघर्ष कमेटी को 51सौ रुपए की नगद राशि व...
article-image
पंजाब

महंत अवंतिका गिर जी की प्रथम बरसी के अवसर पर धार्मिक समागम करवाया : इस अवसर पर हवन किया गया और श्री रामायण पाठ के भोग डाले गए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव लसाड़ा थप्पल के प्राचीन मंदिर में ब्रह्मलीन महंत अवंतिका गिर जी की प्रथम बरसी महंत सीता राम जी के नेतृत्व में बहुत ही प्रेम वा श्रद्धा से...
Translate »
error: Content is protected !!