माहिलपुर में सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव संबंधी भव्य विशाल शोभा यात्रा धूम-धाम से निकाली गई।

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माहिलपुर में  सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव संबंधी भव्य विशाल शोभा यात्रा धूम-धाम से निकाली गई। यह शोभा यात्रा भगवान वाल्मीकि मंदिर सभा (रजि.) माहिलपुर के प्रधान बलविंदर मरवाहा की देख-रेख में निकाली गई जो कि भगवान वाल्मीकि मंदिर फगवाड़ा रोड से शुरू हुई और मेन चौंक माहिलपुर से होते हुए होशियारपुर रोड, जैजों रोड, गढ़शंकर रोड से पूरे शहर में निकाली गई। शोभा यात्रा की रवानगी श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थाल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह  संत बाबा केवल सिंह चाकर श्री खुरालगढ़ साहिब वालों ने की। शहर में भव्य शोभा यात्रा ढोल-धमाकों से निकाली गई। इस मौके डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि जी के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके भाजपा नेत्री निमिषा मेहता, समाज सेविका सीमा रानी बोध, आप कॉर्डिनेटर अमरदीप कौर, आप नेता परविंदर माहिलपुरी, पार्षद पूनम तनेजा, महावीर दल के सदस्य रवि तनेजा, अकाली नेता इकबाल सिंह खेड़ा, किसान नेता तलविंदर हीर, पार्षद राज कुमार, पार्षद जतिंदर कुमार सोनू, अमनदीप बैंस, पार्षद रीटा रानी, जगतार सिंह एसडीओ विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके गुरु का लंगर अटूट चला। इस मौके प्रधान बलविंदर मरवाहा, नरिंदर तनेजा काका, अशोक कुमार बिल्ला, लेखक बलजिंदर मान, रवि मारवाहा, रवि शर्मा, राणा राम अटवाल, हरमेश लाल, नेहा मरवाहा, नरेश कुमार लवली, एडवोकेट एसके अटवाल, मख्खन सिंह टूटोमज़ारा, जतिन तनेजा जिक्की, हरजीत टूर बब्बू सहित शहर का समूह वाल्मीकि समाज उपस्थित रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

A”Health check up medical

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 23 : Today BSF Kharkan Hoshiarpur organised a “Health check up medical camp” to provide free health check up and treatment for BSF personnel and their families. In this medical camp, Medical...
article-image
पंजाब

पिस्तौल साफ करते हुए घर में गोली लगने से पुलिस एएसआई की मौत

चब्बेवाल थाने में रात के मुंशी के रूप में पदस्थ पुलिस एएसआई की माहिलपुर – चब्बेवाल पुलिस थाने में रात के मुंशी के रूप में तैनात एएसआई राजबीर सिंह की अपने घर मे पिस्तौल...
article-image
पंजाब

22 लाख की लागत से फुटबॉल और वॉलीबॉल ग्राउंड, चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम बनके हुआ तैयार : विधायक घुम्मण ने दसूहा के गांव नारायणगढ़ में नवनिर्मित खेल पार्क का किया उद्घाटन

दसूहा/होशियारपुर, 27 नवंबर : दसूहा के गांव नारायणगढ़ में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय खेल पार्क का विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन ने सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए विधायक घुम्मण ने...
article-image
पंजाब

मृत लोगों के आधार कार्ड से करोड़ों रुपये की जमीन बेचने का मामला : आरोपियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने के अदालत ने एसएसपी होशियारपुर को दिए निर्देश

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव पनाम में मृत व्यक्तियों के फर्जी आधार कार्ड  बनाकर पावर आफ अटोर्नी कर करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने...
Translate »
error: Content is protected !!