माॅर्निंग वाॅकर्स क्लब का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न : विनोद बस्सी अध्यक्ष , शलिंदर राणा उपाध्यक्ष, गगनदीप थांदी महासचिव व राणा प्रमोद कैशियर बने

by

गढ़शंकर: माॅर्निंग वाॅकर्स क्लब गढ़शंकर का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में विनोद कुमार बस्सी अध्यक्ष चुने गए, शलिंदर सिंह राणा डीपीई उपाध्यक्ष, गगनदीप थांदी महासचिव व राणा प्रमोद सिंह कैशियर चुने गए। इस मौके पर कैप्टेन रणबीर सिंह पठानिया, डॉ.अवतार सिंह, दिनेश कुमार, संयुक्त निदेशक बागवानी सेवानिवृत्त, धरमिंदर सिंह,सेवानिवृत्त तहसीलदार, त्रिंबक दत्त ऐरी मेयर गढ़शंकर, जसवीर सिंह परिहार विकास अधिकारी एलआईसी सेवानिवृत्त, डॉ. हरबंस सिंह, जीवन खन्ना, योगराज गंभीर, ईश्वर लाल तिवारी, अमरीक सिंह सेंहबी, जीत सिंह, परमजीत सिंह और मौजूद थे।
इस क्लब के सदस्य लगातार सुबह-सुबह बीएएम खालसा कॉलेज के मैदान में टहलने के लिए आते हैं और बाद में सभी बैठकर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं तथा स्वास्थ्य जागरूकता के अलावा समाज को भाईचारक संदेश देते हैं। गौरतलब है कि मुख्य कृषि अधिकारी सेवानिवृत्त हरबिंदर सिंह बाठ के नेतृत्व में मॉर्निंग में योगा क्लब भी कॉलेज में सक्रिय है। इसके अलावा कई एथलीट और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग शामिल होते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री चन्नी को लिखा पत्र; नूरपुर बेदी को अलग तस्वीर बनाए जाने की मांग

रोपड़, 18 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक पत्र लिखकर नूरपुर बेदी को अलग तहसील बनाए जाने की मांग की है,...
article-image
पंजाब

आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के 3000 नये पद भरने की घोषणा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राखी के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा

बरनाला। पंजाब की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए राखी के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 3000 नए पद भरने और महिलाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरे पति को अमेरिका से निकालो, वो वहां दूसरी शादी कर रहा ..पंजाब की महिला ने लगाई मदद की गुहार!

चंडीगढ । हर साल भारत से हजारों लोग विदेशों की ओर जाते है, कोई पढ़ाई के लिए, कोई नौकरी की तलाश में, तो कोई अपने परिवार के साथ बसने के लिए. लेकिन जरा सोचिए,...
article-image
पंजाब

 पूर्व सैनिक गुरदयाल भनोट ने एसडीएम गढ़शंकर को पत्र देकर देश की सेवा के लिए स्वयंसेवक के रूप में काम करने की जताई इच्छा

गढ़शंकर :   पूर्व सैनिक व आम आदमी पार्टी के एक्स सर्विस सैल के जिला अध्यक्ष गुरदयाल सिंह भनोट 24 घंटे अपने देश की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। जिसके चलते गुरदयाल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!