मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख : एसीपी और उनके गनमैन की मौत, ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी फॉर्च्यूनर की टक्कर

by

समराला :   समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर रात एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लुधियाना ईस्ट एसीपी और उनके गनमैन की मौत होग गई है और ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को लुधियाना के.डी. एसएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लुधियाना ईस्ट के ए.सी.पी. संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ चंडीगढ़ से आ रहे थे, तभी समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। जिसके बाद टक्कर इतनी भयानक थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एसीपी संदीप सिंह और परमजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को वाहन से बाहर निकाला। खबर मिलते ही लुधियाना जिले की पुलिस समराला सिविल अस्पताल पहुंच गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में राष्ट्रीय शोध मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हाई स्कूल पंडोरी रहा अग्रणी

गढ़शंकर। शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय शोध मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक समूह की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल कृपाल सिंह और स्कूल...
article-image
पंजाब

2 साल के अनहद सिंह को गाड़ी में डालकर नहर में फेंक था : वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी, शव को क्षत-विक्षत करने के लिए नहर में फेंकी कार भी बरामद कर लीगिरफ्तार,

मोहाली : खरड़ पुलिस ने 3 महीने पहले जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए उप कप्तान करण सिंह संधू ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023...
article-image
पंजाब

हम पंजाब के व्यापारियों और उद्योगपतियों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते – अरविंद केजरीवाल

संगरूर/बठिंडा, 27 मई ।  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज फिरोजपुर में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ अहम बैठक करते हुए कहा कि हम पंजाब के व्यापारियों और उद्योगपतियों को...
Translate »
error: Content is protected !!