मिलावटखोरी खि़लाफ़ मिशन तंदरुस्त पंजाब के अंतर्गत मुहिम रहेगी जारी: जि़ला सेहत अधिकारी

by

शहर में अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
मौजूदा सेहत संकट के मद्देनजऱ लोगों को और जागरूक होने की जरूरत: डा. लखवीर सिंह
होशियारपुर :  पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किये मिशन तंदरुस्त पंजाब के अंतर्गत लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की उपलब्धता यकीनी बनाने के उद्देश्य से जि़ला सेहत अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने आज अपनी टीम समेत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
मिलावटखोरी के खि़लाफ़ मुहिम जारी रखने की वचनबद्धता को दोहराते हुए डा. लखवीर सिंह ने कहा कि मौजूदा सेहत संकट को ध्यान में रखते हुए सभी को खाद्य पदार्थों प्रति और ज्यादा जागरूक होने की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि आज शहर में सफ़ेद चने, सरसों का तेल, चायपत्ती, काले चने, सूजी, दाल उड़द साबित, रिफायंड तेल, दलिया, आईसक्रीम, पनीर और खोया आदि के सैंपल लिए गए जिनको स्टेट फूड टेस्टिंग लैब खरड़ में भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि आज कुल 12 सैंपल लिए गए जिन की रिपोर्ट अगले तीन हफ़्तों में प्राप्त होगी।
जि़लो में चल रही सैंपलिंग सम्बन्धित उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने का मकसद लोगों में जागरूकता पैदा करना है न कि किसी तरह का डर पैदा करना ताकि लोगों के लिए शुद्ध और बढिय़ा खाद्य पदार्थों की उपलबद्धता को यकीनी बनाकर उनकी तंदरुस्ती को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जि़ले खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने वालों को फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड एक्ट -2006 का पूरी तरह पालन करने की ताकिद करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से मिशन तंदरुस्त पंजाब को पूरी तरह सफल बनाया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के दंगल में बरसेंगे लाखों के इनाम : पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने किया शुभांरभ*

एएम नाथ। मंडी, 3 मार्च। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में तीन दिवसीय कुश्ती दंगल शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5 मार्च तक चलने वाले कुश्ती में...
article-image
पंजाब

वोटों के लिए घुसपैठियों का सहारा….बिहार में भारी जीत के बाद अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया : नीतीश को भी दिया स्पष्ट संदेश!

बिहार  विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती नतीजों में एनडीए को मिलती भारी बढ़त के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पहली टिप्पणी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह जीत विकसित बिहार के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ भाई-बहन गिरफ्तार : बहन के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं चार मामले

290 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला व युवक गिरफ्तार गढ़शंकर, 25 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने भाई बहन को 290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला कोच के साथ अश्लील वीडियो से हिला खेल जगत! इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ गहरी साजिश?

वाराणसी के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी और लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित सूरज यादव गंभीर विवाद में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश की जबलपुर जिला अदालत ने एक महिला कोच के पति द्वारा लगाए...
Translate »
error: Content is protected !!