मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी: डा. लखवीर सिंह

by

अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग 11 खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल
सैंपलिंग का उद्देश्य लोगों को सेहतमंद खान-पान के प्रति उत्साहित करना: जिला स्वास्थ्य अधिकारी
होशियारपुर : प्रदेश सरकार के अहम कार्यक्रम मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मिलावटखोरी के खिलाफ शुुरु किए गए अभियान के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने आज अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग करते हुए 11 खाद्य पदार्थों व वस्तुओं के सैंपल भरते हुए कहा कि जन हित के मद्देनजर यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।
होशियारपुर के सोया कैफे, शर्मा डेयरी व मोर आउटलेट में सैंपल लेने के बाद डा. लखवीर सिंह ने कहा कि लोगों को शुद्ध, साफ सुथरा व सेहतमंद खाद्य पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है, जिसके अंतर्गत उनकी टीम की ओर से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सैंपलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोया कैफे में 2 गरेवियां व उबले हुए नूडल्स के सैंपल लिए गए जबकि शर्मा डेयरी में घी व क्रीम के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि मोर के आउटलेट में साबूदाना, खुला आटा, राजमा, खुले चावल, बेसन, मूंग दाल आदि का सैंपल लिया गया व यह सारे सैंपल फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
लोगों को खान-पान वाले बुनियादी व शुद्ध पदार्थों के प्रति सौहर्दता दिखाने की अपील करते हुए डा. लखवीर सिंह ने बताया कि मौजूदा स्वास्थ्य संकट के समय में खान-पान वाली वस्तुओं के स्तर का पूरा ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि टीम की ओर से पिछले दिनों लिए गए सैंपलों में क्रीम का एक सैंपल फेल पाया गया है जो कि निर्धारित स्तर को पूरा नहीं करता था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से चैकिंग का उद्देश्य कोई डर या भय का माहौल पैदा करना नहीं बल्कि लोगों को सेहतमंद खुराक के प्रति उत्साहित करना है जो कि समय की मुख्य जरुरत है।
सैंपलिंग के दौरान डा. लखवीर सिंह के साथ फूड सेफ्टी अधिकारी रमन विर्दी, हरदीप सिंह के अलावा राम लुभाया आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वर्करों ने परिवार सहित किया रोष प्रदर्शन, प्रबंधकों पर भविष्य अंधकार में डूबोने के लगाए आरोप : जेसीटी फैक्ट्री को प्रबंधकों द्वारा बंद किए जाने के विरोध में

चौहाल : होशियारपुर के चौहाल में स्थित जेसीटी फैक्ट्री को प्रबंधकों द्वारा बंद किए जाने के विरोध में फैक्ट्री में काम करने वाले वर्करों ने परिवार सहित किया रोष प्रदर्शन। भरवाई रोड चिंतपूर्णी हाईवे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

24 नए चेहरों से समझें 2024 में बीजेपी का नया गेम : 7 केंद्रीय मंत्रियों को राज्यसभा चुनाव में नहीं बनाया कैंडिडेट

केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी ने इसके लिए 28 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इन 28 में से चार ही पुराने चेहरे हैं, जबकि 24 सीटों पर नए लोगों को मौका दिया गया है। ...
article-image
पंजाब

2027 के बाद तुम्हारे पापों का हिसाब यहीं होगा… मजीठिया की गिरफ्तारी पर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने क्या कहा?

अमृतसर ;  पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को उनके आवास से विजिलेंस ब्यूरो दुआरा हिरासत में लिए जाने से पहले मजीठिया ने अपने बेटों को गले लगाया और कहा...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह स्मारक पर दिव्यांग जसविंदर कौर मैरा को ट्राईसाईकिल किया भेंट

 गढ़शंकर, 23 नवम्बर: आज शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर पर राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी यूके एंड साधोवाल पंजाब द्वारा भेजी ट्राई साईकिल बुद्धिजीवी प्रिंसिपल बिक्कर सिंह तथा जगदीश राय द्वारा  दिव्यांग जसविंदर कौर मैरा...
Translate »
error: Content is protected !!