मिशन- 414’के तहत सालोह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी पर गर्व करें अनुभव : DC मुकेश  रेपसवाल

by
एएम नाथ। चंबा, 24 मार्च :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज  मतदान के महत्व और जागरूकता को लेकर  ‘मिशन- 414’के तहत चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र सालोह में ‘स्वीप’ (सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत आयोजित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुकेश  रेपसवाल ने मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी को लेकर मतदान को राष्ट्र के प्रति एक प्रमुख कर्तव्य  बताते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक वोट कीमती है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपनी भूमिका तथा भागीदारी पर गर्व अवश्य अनुभव करें।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि  1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा  भावी मतदाता  तथा अन्य  लोग  जो मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हैं वे अपना वोट अवश्य बनवा लें । मतदाता सूची में 4 मई तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।
इस मौके पर एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग विशेष रूप से फोकस  रख रहा है।
उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान 60 प्रतिशत से कम मतदान  वाले  केंद्रों में ‘मिशन-414’ के अंतर्गत विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि मतदान प्रतिशतता को और बढ़ाया जा सके।
जिला रोजगार अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप  अरविंद सिंह चौहान  ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए। मतदान के महत्व की भी जानकारी प्रदान की।
इस मौके पर  उपस्थित सभी स्थानीय लोगों ने मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करके मतदान के साथ लोकतंत्र की मजबूती में अपने योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त  करते हुए  मतदान करने की शपथ भी ली।
इस दौरान युवक मंडल, महिला मंडल के सदस्यों सहित काफी संख्या में  स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को बांटा चूरमा और रागी के लड्डू

भोरंज 02 दिसंबर। जिला हमीरपुर में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए और प्रत्येक बच्चे का सही पोषण सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार जिले भर के आंगनवाड़ी केंद्रों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भड़के केंद्रीय मंत्री -भाजपा आई तो मुश्किल होगी : पुलिस ध्यान रखे कि सत्ता बदलती रहती

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दो करीबी सहयोगियों को अरेस्ट करने पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 25000 रुपये : सड़क हादसों में  सबसे ज्यादा मौतें होती – नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद सरकार सड़क हादसे में घायल होने वालों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले अच्छे लोगों के लिए इनाम राशि बढ़ाकर 25,000 रुपये करेगी। फिलहाल यह राशि 5,000 रुपये है। केंद्रीय सड़क...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार शीघ्र ही सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन प्रदान करेगी…. पूर्व भाजपा सरकार ने ठेकेदारों को लाभ देने के लिए प्रदेश भर में 1000 करोड़ रुपये के बना दिए भवन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, 66 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा की करसोग में तिब्बन और पांगणा बनेंगे सीबीएसई स्कूल, तीन पटवार सर्कल भी खुलेंगे.. एएम नाथ। करसोग :  मुख्यमंत्री ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!