मुख्यमंत्री ने किया बाल कलाकार के गीत का विमोचन

by

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर में रामपुर बुशहर के बहुचर्चित बाल कलाकार मास्टर भाविक राजा के गीत ‘माये नी मेरिए’ का विमोचन किया। विमोचन अवसर पर शिमला की साईं ह्यूमन वेल्फेयर एण्ड एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष शर्मा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर सोसायटी ने मुख्यमंत्री के माध्यम से मास्टर भाविक राजा को एक लाख रुपये की राशि भी भेंट की।
छठी कक्षा में अध्यनरत यह दस वर्षीय बाल कलाकार पिछले कई दिनों से अपने मधुर गीतों के कारण सोशल मीडिया में काफी चर्चित रहा है।
मुख्यमंत्री ने मास्टर भाविक राजा का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में इस प्रतिभाशाली बाल कलाकार की हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा से धनेटा वाया तूतडू होकर पहुंचेंगे हैवी वाहन-जिला दंडाधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 27 मई – जिला स्तरीय पिपलू मेले 2023 के दृष्टिगत बंगाणा से धनेटा वाया पिपलू होकर जाने वाले हैवी वाहन/बसें 30 मई से 1 जून तक बंगाणा से धनेटा बाया तूतडू होकर चलेंगे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने किया धनवास गांव में निर्माणाधीन एक मेगा वाट सोलर प्लांट का निरीक्षण

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी प्रवास के दौरान शनिवार को पंचायत करियास के धनवास गांव में निर्माणाधीन एक मेगा वाट सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची प्रबंधन प्रणाली को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा व जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र के कक्ष में मतदाता सूची प्रबंधन प्रणाली को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ विस के अंदरौली को पर्यटक गंतव्य के रूप में किया जा रहा विकसित – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 5 अगस्त – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को जिला का प्रमुख पर्यटक गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां पर पर्यटकों की सुविधा व आकर्षण के लिए अनेक परियोजनाओं को अमलीजामा...
Translate »
error: Content is protected !!