मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया

by
एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस अड्डे का कार्य अगले वर्ष तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धन की कमी के कारण गत 20 वर्षों से इस बस अड्डे का निर्माण कार्य लंबित था। प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस बस अड्डे का निर्माण कार्य तीव्र गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए इस बस अड्डे के धरातल तल को पार्किंग सुविधा के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर को शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा महाविद्यालय के लिए फर्नीचर की खरीद के आदेश दिए गए हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में नवाचार सुधार कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल 21वें स्थान से पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू की गई है और दो शिक्षा निदेशालयों को समायोजित कर एक डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन बनाया गया है। विद्यालयों के क्लस्टर बनाने के साथ-साथ वैश्विक शिक्षा पद्धतियों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को अवगत करवाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5 से 8 सितंबर तक चंबा प्रवास पर होंगे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

चंबा, 3 सितंबर : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 5 सितंबर से चंबा प्रवास पर होंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरा देश मोदी के साथ, देवभूमि की बेटी के अपमान का जवाब देंगे लोग: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी/सुंदरनगर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर में कहा कि पूरा देश ही मोदीमय हुआ है, भारत के साथ दुनिया भर से लोग चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी ही तीसरी बार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गऊशाला में घुसा दरिंदा, दुपट्टे से बांधा मुंह, फिर नाबालिग लड़की से कर डाली हैवानियत की हदें पार

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में गऊशाला में घुसकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। तीसा थाना के अनुसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बिलासपुर में 14 वरिष्ठ नागरिकों के किए सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन

एएम नाथ। बिलासपुर 09 मार्च : जिला बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग...
Translate »
error: Content is protected !!