मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 के लिए दी बधाई

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को सचिवालय फोरम ऑफ लोड डिस्पैचर द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पहली बार यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को उत्तरी ग्रिड को मजबूत करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य चुना गया है। यह पुरस्कार ऊर्जा प्रबंधन और ग्रिड प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए राज्य की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को उनके उत्कृष्ट कार्योंे के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सेंटर भविष्य में भी प्रदेश के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वश्रेष्ठ कार्य करना सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा के दोहन पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे उत्तरी ग्रिड को और मजबूत करने और उत्तर भारत के अन्य राज्यों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 14 जुलाई तक करें आवेदन

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 16 जून :  बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्दरनगर पूनम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना सुन्दरनगर के अधीन निम्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी सहायिकाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं का किया मार्गदर्शन : सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत हिमकैप्स कॉलेज बढे़ड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रोहित भदसाली। ऊना, 17 अगस्त। ऊना जिला प्रशासन की खास पहल ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम के तहत उपायुक्त जतिन लाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) सिविल सेवा परीक्षाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत बखरोट में 19 जनवरी को किया जाएगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन

करसोग : करसोग में आयोजित किए जाने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप-राष्ट्रपति को दी गई विदाई

एएम नाथ। शिमला : भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को आज हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के बाद अनाडेल हेलीपैड पर विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!