मुख्यमंत्री बहुत तनाव में हैं इसलिए कर रहे हैं उल्टी सीधी बयानबाज़ी- बीजेपी के प्रत्याशी को मुख्यमंत्री दे रहे हैं धमकी, हिमाचल की परंपरा के विपरीत कर रहे हैं काम : जयराम ठाकुर

by
मुख्यमंत्री हमसे आंकड़ा पूछने के बजाय यह बताए वह 43 से 34 कैसे हो गये
मुद्दों पर बात करें विक्रमादित्य, अपने काम बताएं, निजी टिप्पड़ी ठीक नहीं
एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय प्रदेश के जो राजनैतिक हालात है, कांग्रेस की जो स्थिति है, उसके कारण मुख्यमंत्री बहुत तनाव में हैं। उसी वजह से वह विचलित भी हैं। तभी उल्टी सीधी बयानबाज़ी कर रहे हैं। एक मुख्यमंत्री द्वारा किसी विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी के प्रति हिंसा के लिए उकसाना, उन्हें खुली धमकी देना यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। चुनाव आयोग द्वारा उनके इस निंदनीय बयान का संज्ञान लिया गया। मुख्यमंत्री को इस तरह के अमर्यादित आचरण का नोटिस आना भी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह नाकाम है और जनविरोधी कामों को ही कर रही है। चुनाव में प्रदेश के लोग कांग्रेस को सबक़ सिखा देंगे। यह बातें उन्होंने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में कही।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सनातन विरोधी रही है। हिमाचल के मुख्यमंत्री तो खुलेआम कई-कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने हिमाचल में 97 प्रतिशत हिंदुत्व को हराया है। मुख्यमंत्री यह भूल गये हैं कि हिमाचल के लोगों ने कांग्रेस को वोट उनकी दस झूठी गारंटियों के नाम पर दिया था। जिसमें कांग्रेस के छोटे-बड़े नेताओं द्वारा पहली कैबिनेट में ही एक लाख युवाओं को नौकरी देने की क़समें खाई गई थी।  हर विधान सभा क्षेत्र में एक हज़ार युवाओं को स्टार्टअप फण्ड देने के लिए कहा गया था। गाय का दूध 80 और भैंस का दूध 100 रुपए लीटर ख़रीदने के लिए कहा गया था। बागवानों द्वारा सेब के मूल्य ख़ुद तय करने के लिए कहा गया था। लेकिन उन गारंटियों की अब कोई बात ही नहीं करता है। यह कांग्रेस का आख़िरी झूठ साबित होगा। हाल में हुए तीन विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की पूरी तरह से विदाई हो गई।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे आंकड़े पूछ रहे है लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि वह 43 से 34 पर कैसे आ गये। आख़िर ऐसा क्या हुआ है कि उनकी पार्टी के लोकप्रिय नेताओं को पार्टी छोड़नी पड़ी। प्रदेश के जो भी हालत हैं उसके लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ मुख्यमंत्री दोषी हैं। इसलिए उन्हें ख़ुद में झांकने की आवश्यकता है। उनकी पार्टी की अध्यक्ष कह रही है कि अगर मेरी बात सुनी गई होती और कांग्रेस के उन विधायकों को सिर्फ़ मान-सम्मान दिया गया होता तो आज यह स्थिति नहीं आती। इसलिए मुख्यमंत्री को किसी और को दोष देना बंद करना चाहिए।
पत्रकारों द्वारा विक्रमादित्य सिंह द्वारा भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर दिये बयान के सवाल में जवाब में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें मुद्दों पाए बात करनी चाहिए। अगर वह भाजपा के कैंडिडेट के ख़िलाफ़ मुद्दों पर बात करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उन्हें यह बताना चाहिए कि पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए उन्होंने हिमाचल के विकास के लिए क्या किया। मंडी संसदीय क्षेत्र आपदा में सर्वाधिक प्रभावित रहा उसके लिए उन्होंने क्या काम किया। व्यक्तिगत टिप्पणी से किसी का भी भला नहीं होने वाला। क्योंकि इसका कोई अंत नहीं है। बात निकलेगी कोई भी नहीं बचेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*नगरोटा में कामकाजी महिलाओं को 834 लाख से बनेगा हाॅस्टल: आरएस बाली*

*केंद्रीय छात्र परिषद समारोह के सबरस में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत* एएम नाथ।  नगरोटा, 3 मार्च। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा में कामकाजी महिलाओं के लिए 8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लम्बागांव में मंत्री ने 67 मेधावियों को वितरित किए टैब : शिक्षा के क्षेत्र में किए ऐतिहासिक बदलाव : यादविंदर गोमा

जयसिंहपुर , 9 जनवरी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में ऐतिहासिक बदलाव किये हैं। यह उदगार कैबिनेट मंत्री, यादविंदर गोमा ने मंगलवार को श्रीनिवासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की वादियों में गूंजा जुकारू उत्सव : घाटी के लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ लेते हैं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा व कुल्लू में पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारु उत्सव रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद घाटी के युवाओं ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में जितना नशे का कारोबार व गुंडागर्दी हो रही : विधायक त्रिलोक जमवाल का उन सभी को खुला समर्थन मिल रहा

बिलासपुर : भाजपा विधायक पर नशा माफिया को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए बिलासपुर से पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में जितना भी नशे का कारोबार...
Translate »
error: Content is protected !!