मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से की मुलाकात : 70 से 100 फीसदी घायल होने वाले जवानों को 20 लाख की जगह 40 लाख रुपये की सहायता का किया एलान

by

अमृतसर : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 70 से 100 फीसदी घायल होने वाले जवानों को 20 लाख की जगह 40 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं 75 फीसदी तक घायल होने वाले सैनिकों को 10 के बजाय 20 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसी तरह 25 से 50 फीसदी घायल होने वाले जवानों को पांच की जगह दस लाख रुपये की सहायता की जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा के सड़कों पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सूबे में स्पेशल पेट्रोलिंग सिस्टम शुरू किया जाएगा और सड़क सुरक्षा फोर्स का भी गठन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा के बॉर्डर पर ड्रोन के माध्यम से हो रही तस्करी को रोकने के लिए सख्ती बढ़ती जा रही है। सभी ड्रोन का राज्य भर में पंजीकरण किया जाएगा ताकि ड्रोन के माध्यम से तस्करी करने वाले पकड़े जा सकें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना के जवान बहुत ज्यादा गर्मी और बहुत ज्यादा सर्दी में सीमाओं पर और पहाड़ों की चोटियों पर ड्यूटी देकर देश के प्रति जो समर्पण भूमिका निभा रहे हैं, उसका कोई मोल नहीं है। शहीद सैनिकों के परिवारों को हर तरह की सहायता देने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीमा पर तनाव सैनिक हमारे देश भक्तों से कम नहीं है जो अपनी जान को हथेली पर रख देश की रक्षा कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Role of Panchayats is important

Deputy Speaker addressed Panchayats of Garhshankar during drug awareness camp Hoshiarpur/Garhshankar/Daljeet Ajnoha /Jan.3 : Deputy Speaker Punjab Jai Krishan Singh Rouri while addressing the drug awareness camp organized at Gurdwara Sahib in village Mehtabpur...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव बीहड़ा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

गढ़शंकर। कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए यहां पूरे देश में टीकाकरण मुहिम पूरे जोरों पर चल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार एस.एम.ओ पोसी डॉ रघुवीर सिंह की...
article-image
पंजाब , समाचार

बादल परिवार का सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून पसीने से बना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लुधियाना :       मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को लुधियाना लोकसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए प्रचार किया। मान ने जगराओं में एक बड़ा रोड...
Translate »
error: Content is protected !!