मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने वाला पंजाब पहला राज्य : केजरीवाल

by

मोहाली : आम आदमी पार्टी की सरकार के अधीन पंजाब अब देश का पहला राज्य बन गया है जिसने महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली और मुफ्त बस यात्रा की गारंटी दी है।

यह बात आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना विविधवत रूप से शुरू करते हुए लाभार्थियों को चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह के दौरान कही।

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि सत्ता की भूखी विपक्षी पार्टियां आपसी लड़ाइयों में डूबी रहती हैं और सिर्फ ‘आप’ ही पंजाब का भविष्य सुरक्षित कर सकती है। इस मौके पर ‘आप’ कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कुछ योग्य लाभार्थियों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्ड भी सौंपे।

पूरे देश के लिए एक एतिहासिक पहल

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरूआत के दौरान ‘आप’ के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज सिर्फ पंजाब के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए बड़ा और ऐतिहासिक दिन है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज पंजाब में जो काम होने जा रहा है, वह शायद 1950 में किया जाना चाहिए था। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले देश भक्तों ने इस लिए संघर्ष नहीं किया कि एक दिन अंग्रेज चले जाएं और हमारी अपनी सरकारें ऐसी बनें जो लोगों के लिए कुछ नहीं करेंगी।”

पिछली सरकारों ने जनता की परवाह नहीं की

‘आप’ सुप्रीमो ने कहा कि पिछले 75 सालों में बहुत सारी सरकारें आईं और गईं, लेकिन उनमें से किसी ने भी लोगों की परवाह नहीं की। बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन लोगों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पंजाब आतंकवाद से ग्रस्त था और फिर एक ऐसा दौर आया जब नशे की दलदल में फंस गया था। उन्होंने कहा, “हर चीज का अपना समय होता है। पिछले चार सालों से पंजाब जिस दौर से गुजर रहा है, वह पंजाब और देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।”

चन्नी करते रहे खजाना खाली होने की बात

चुनावों के दौरान किए गए वादों का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब वे और मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनाव प्रचार करने जाते थे तो वे गारंटियां देते थे। उस समय वे “केजरीवाल की गारंटियां” की बात करते थे, जिनमें से एक स्वास्थ्य गारंटी थी कि पंजाब के हर व्यक्ति और हर नागरिक के लिए मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, “लोग उस समय इस पर विश्वास नहीं करते थे।” ‘आप’ सुप्रीमो ने आगे कहा, “उन दिनों में कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे, और फिर चरणजीत सिंह चन्नी। वे कहते थे कि खजाना खाली था, सरकार घाटे में चल रही थी, और कोई पैसा नहीं था।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 48 के पूरण नगर में 18 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 10 जनवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संपूर्ण हिंद किसान सभा के कार्यकर्ता 26, 27, 28 नवंबर 2023 को बड़ी संख्या में चंडीगढ़ पहुंचेंगे : मट्टू

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा द्वारा गांव पाहलेवाल में जगदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इस सभा को कुल हिंद किसान सभा के राज्य सचिव दर्शन सिंह मट्टू, किसान नेता प्रेम...
article-image
पंजाब

एडवोकेट बलविंदर सिंह ने एडवोकेट परमजीत कौर ने श्री खुरालगढ़ साहिब में सादे ढंग से आनंद कारज रचाया

गढ़शंकर : श्री गुरू रविदास जी की चरण स्पर्श धरती तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में एक वकील जोड़े ने सादे ढंग से आनंद कारज रचाया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व बार एसोसीएशन...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आईबीएम के साथ छात्र उन्नति के लिए किया पहला एमओयू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइन ने आईबीएम ( सीएसआरबॉक्स ) के साथ अपना पहला समझौता (एमओयू) साइन किया । इस एमओयू का उद्देश्य विद्यार्थियों को...
Translate »
error: Content is protected !!