मुख्यमंत्री हर बच्चे की बेहतरीन शिक्षा के लिए कर रहे हैं प्रावधान: राम चंद्र पठानिया

by

राम चंद्र पठानिया ने मुंडखर में किया छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता का उदघाटन
एएम नाथ । भोरंज 27 अगस्त। छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में आरंभ हो गई। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए राम चंद्र पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलें बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। क्योंकि, इनसे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। राम चंद्र पठानिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई महत्वपूर्ण फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गांव करहा में इस अत्याधुनिक स्कूल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है।
राम चंद्र पठानिया ने कहा कि गरीब और बेसहारा बच्चों को भी शिक्षा के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना और मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना जैसी सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। इससे अब हिमाचल का कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण आधुनिक, उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी राज्य सरकार आधुनिक स्टेडियमों का निर्माण करने जा रही है। पठानिया ने बताया कि मुंडखर स्कूल में भी एक आधुनिक स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसके लिए स्थानीय विधायक सुरेश कुमार लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक सुरेश कुमार ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं मंजूर की हैं। पिछले डेढ वर्ष के दौरान जाहू में औद्योगिक क्षेत्र, सम्मूताल में बस स्टैंड और करहा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के अलावा क्षेत्र में कई अन्य बड़े सरकारी कार्यालय एवं संस्थान स्थापित किए गए हैं तथा करोड़ों रुपये की नई पेयजल एवं सड़क योजनाओं के कार्य आरंभ किए गए हैं। इस अवसर पर पठानिया ने प्रतियोगिता की आयोजन समिति को 5100 रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले, मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य ओंकार देव ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
उदघाटन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रोशन लाल शर्मा, राजन कपिल, अशोक शर्मा, चंदन ठाकुर, एडीपीईओ करतार चंद, अश्वनी कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमण्डल की आज हुई बैठक के अहम निर्णय जानने के लिए पढ़े ….

शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वन विभाग की वन मित्र योजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के तहत 2061 वन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शिकायत कक्ष स्थापित 

एएम नाथ। चंबा 19 मार्च :  लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के बारे या लोकसभा चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए 03-चंबा विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश: मुख्यमंत्री के दौरे के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध – हेमराज बैरवा

हमीरपुर 21 नवंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री के हमीरपुर जिले के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमीन रजिस्ट्री का बदल गया नियम: जमीन खरीदने का प्लान बना रहे तो आप के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट

अगर आप अभी जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट निकल कर आ रहा है। ऐसे में आप सभी को यह अपडेट पढ़ना...
Translate »
error: Content is protected !!