मुझे नोटिस भेजा जाए, फिर मैं जवाब दूंगा , भगवंत मान पर मानहानि का केस करेंगे : पूर्व डिप्टी सीएम रंधावा

by

चंडीगढ़ : पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के समर्थन में पंजाब कांग्रेस भी आ गई है, मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है।
यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की पैरवी पर खर्च 55 लाख रुपये की वसूली पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान के बाद पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्रीऔर जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने भगवंत मान के दावे को झूठ बताते हुए कहा कि यह फीस 55 लाख नहीं, बल्कि 17.60 लाख बनती है। उन्होंने कहा कि जो फीस नहीं दी, उसकी रिकवरी क्यों?
पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री रंधावा ने कहा कि मुझे नोटिस भेजा जाए, फिर मैं जवाब दूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान पर मानहानि का केस करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारें ट्विटर पर नहीं चलती। रंधावा ने कहा कि हमारे परिवार का एक इतिहास है, इसे अब्दाली नही बनने देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में 16 डीजीपी हैं, लेकिन अभी तक रेगुलर डीजीपी नहीं लग पाया है। पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के समर्थन में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पत्रकारवार्ता कर मान सरकार पर जमकर निशाने साधे। वड़िंग ने मान सरकार को मशहूरी वाली सरकार बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

श्री अग्र भागवत कथा का तीन दिवसीय दिव्य एवं संगीतमय आयोजन 1 मार्च से 3 मार्च तक करवाया जा रहा : सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेशाध्यक्ष

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजन किया जा रहा  : सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेशाध्यक्ष * इस अवसर पर ब्यास पीठ पंडित सचिन शास्त्री सुप्रसिद्ध अग्र भागवत कथा वाचक...
Uncategorized

nhà cái j88 – Bí

nhà cái j88 Trong loại dung dịch ngoại trừ bóng đá, phần trăm bóng đá đóng vai trò đòi hỏi bậc nhất giúp mang đến khách hàng bỏ ra hầu hết kiên quyết bao...
Translate »
error: Content is protected !!