मुफ्त लड़ूंगा केस कहा संसद तिवाड़ी ने : लोगो की जायज जमीनें कब्जाई पंजाब सरकार ने तो

by

सासंद मनीष तिवारी ने गांव गुड़ा में मीटिंग दौरान किया एलान
अगर
कुराली, 31 जुलाई: पब्लिक कोर्डिनेशन सैल प्रदेश कांग्रेस के चेयरमैन एवं हल्का खरड़ के सेवादार कमलजीत सिंह चावला के नेतृत्व में विधान ₹सभा हल्का खरड़ के गांव गुड़ा-कसोल की पांच पंचायतो के साथ लोकसभा हल्का श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने एक मीटिंग की। मीटिंग में गांव की पंचायतों ने सांसद मनीष तिवारी को अपनी समस्याएं गिनाईं। इस मौके एक बड़ा मुद्दा, जिसमें अलग-अलग गाँवो के लोगो ने सांसद मनीष तिवारी को बताया कि पंजाब सरकार उनकी जमीनें हथियाने की कोशिश कर रही है। उनको डर है कि सरकार उनकी जायज जमीनों को नाजायज बताकर कब्जे कर सकती है, जैसा हो भी रहा है।
जिसके उपरांत सांसद मनीष तिवारी ने क्षेत्र निवासियों को भरोसा दिलाया कि अगर पंजाब सरकार हल्के के लोगो की जायज जमीनें हथियाने की कोशिश करेगी, तो वह लोगो के साथ देने के लिए उनके केस मुफ्त में लड़ेंगे, तांकि उनके साथ कोई अत्याचार न हो। सांसद तिवारी ने यह भी एलान किया कि वह सदैव हल्के के लोगो के साथ हैं और रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने कई गांवों की पंचायतों को गांव में विकास करवाने के लिए 3 लाख रूपए प्रति गांव ग्रांट देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर पब्लिक कोर्डिनेशन सैल के चेयरमैन चावला ने कहा कि उनके पास रोजाना ही काफी गिनती में लोग आते है और पंजाब सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचार के बार में बताते हैं। उन्होंने कहा कि वह हल्के से सवन्धित केबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान से निवेदन करते हैं कि वह हलके के दुखी लोगो की तकलीफों को सुने। जिन्होंने उन्हें कैबनेट मंत्री के पद तक पहुंचाया है। नहीं तो, जल्द ही क्षेत्र के लोगो को इकठ्ठा करके पंजाब सरकार के खिलाफ धरना लगा दिया जायेगा।
इस मौके पर भाग चंद सरपंच जयंती माजरा,पाली सरपंच भृगिंड, कृष्ण चंद सरपंच गुड़ा, बालक राम सरपंच स्युंक, सोम नाथ कसौली सरपंच, नम्बरदार गरजा, योगराज कसौली, कुलजीत सिंह, आत्मा राम पूर्व सरपंच, मोहन लाल ब्लाक समति मेंबर, सुचाराम, राम लाल, रोशन लाल पंच, नसीब चंद पूर्व सरपंच, बचन राम पूर्व सरपंच करोंदिया, जरनैल सिंह पूर्व सरपंच आदि हाजिर थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोरी के मोटरसाइकिल को लेक्ट भाग रहा था..साहमने आ रहे टिप्पर से टकराया और हो गया गंभीर घायल

गढ़शंकर l  गढ़शंकर-नंगल सड़क पर गांव पाहलेवाल  के पास एक बाईक व टिप्पर में सीधी टक्कर में बाईक स्वार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिक्रयोग है कि दुर्घटनाग्रस्त बाईक युवक चोरी कर...
article-image
पंजाब

बैकफुट पर  भगवंत मान सरकार : एससी/बीसी कैटेगिरी को भी 600 यूनिट से ज्यादा  खर्च पर पूरा बिल देना होगा, जनरल कैटेगिरी के विरोध से बदला फैसला

चंड़ीगढ़ : पंजाब में मुफ्त बिजली स्कीम को लेकर सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार बैकफुट पर आ गई है। अब एससी,बीसी और फ्रीडम फाइटर कैटेगरी को भी 600 यूनिट से अधिक...
article-image
पंजाब

चम्बा के अठलुंई और मंगला पंचायत में कोई गरीब नहीं बचा : जय सिंह

भनौता पंचायत में आयोजित पोल खोल अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने सरकार पर किया कड़ा प्रहार सरकार आपदा का बहाना बनाकर टाल रही पंचायत चुनाव कहा, प्रदेश में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

साईबर क्राइम के खिलाफ रहें हर समय जागरूक : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 अक्टूबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने रेडक्रॉस कार्यालय में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!