मुलाजिम व पेंशनर नेताओं ने सरकार की गलत नीतियों को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर, 10 नवंबर: पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिमों व पेंशनर्स की मांगों के प्रति अपनाए गैर जिम्मेदाराना रवैया के विरुद्ध पंजाब मुलाजिम व पेंशनर्स सयुंक्त फ्रंट के आह्वान पर गढ़शंकर इकाई के नेताओं ने बारिश की परवाह न करते हुए गांधी पार्क में राज्य नेता मखन सिंह वाहिदपुरी की अगुवाई में मुख्य मंत्री भगवंत मान का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सरकार चुनाव के वक्त किये वायदों को पूरा नही कर रही जबकि आम आदमी पार्टी ने सत्ता हासिल होने पर उनकी सभी मांगो को पूरा करने का वायदा किया था। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही उनका मुलाजिम व पेंशनर्स के प्रति सरकार का रवैया बिलकुल बदल गया है और सरकार अपने जायज मांगो के लिए संघर्ष कर रहे लोगों पर तश्तद कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार की मांग करने वाले बेरोजगारी युवाओं को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा थी कि सरकार दीपावली पर्व पर कुछ राहत देगी पर सरकार ने कोई राहत देने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस नीति के कारण मुलाजिमों व पेंशनर्स में बेचैनी बढ़ रही है जिसका प्रगटावा वह आगामी लोकसभा चुनाव में करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं, आंगनवाड़ी-आशा वर्कर व मिड डे मील वर्करों को कम से कम मेहनताना घेरे में लिया जाए, डिवेलपमेंट टैक्स की कटौती को बंद किया जाए, डी. ए. की बकाया किश्तों का भुगतान किया जाए व पे कमीशन की रिपोर्ट शोध कर लागू किया जाए। इस प्रदर्शन में बलवंत राम, शाम सुंदर कपूर, हंसराज, गोपाल दास, परमानंद, जीत सिंह, सतपाल कलेर, जोगिंदर सिंह, गुरनाम सिंह हाजीपुर, केहर सिंह, गियानी अवतार सिंह, गुरमेल सिंह, शर्मिला रानी, जसविंदर कौर, निर्मला देवी व जोगा राम भलभद्र भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरपंच बेदी पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिसः डा. रमन घई

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एसएसपी होशियारपुर से सरपंच बेदी की सुरक्षा की मांग होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा...
article-image
पंजाब

9 नशीले टीकों सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 19 नशीले टीके बरामद कर मामला दर्ज कर लिया। उकत जानकारी देते हुए एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई रछपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

2 पिस्तौल बरामद : आतंकी लखबीर और रिंदा के तीन साथी गिरफ्तार

चंडीगढ़  : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स  ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आतंकवादी लकबीर लांडा और हरविंदर रिंदा के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।  बताया जा रहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने श्री चिंतपूर्णी माता मंदिर में नवाया शीश

रोहित भदसाली। श्री चिंतपूर्णी जी(ऊना) :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर में शीश नवाया।...
Translate »
error: Content is protected !!