मुलाज़िमों और पैंशनर्स ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर : पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनर्स मोर्चा द्वारा राज्यव्यापी विरोध के आह्वान में, बड़ी संख्या में गढ़शंकर के गांधी पार्क में रैली की और बंगा चौक पर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर, प्रवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार रोज़ाना नए कर्मचारी विरोधी फरमान जारी कर पंजाब के पूरे कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है और कर्मचारियों के अधिकारों तथा जायज़ मांगों को मानने की बजाय, कर्मचारियों से उनके पहले मिले हकों को भी छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह जनविरोधी आने वाले चुनाव में कर्मचारी घर-घर जाकर बेनकाब करेंगे और सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। साथ ही प्रवक्ताओं ने मांग की कि पंजाब में कार्यरत सभी ठेका आधारित कर्मचारियों को तत्काल नियमित वेतनमान पर पक्का किया जाये और आशा वर्कर्स, आंगनबाडी व मिड डे मील वर्करों को न्यूनतम वेतन के दायरे में लाया जाये। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए तथा ग्रामीण भत्ता वापस लेने का पत्र तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों और पेंशनरों से 19 दिसंबर को खरड़ में बड़ी संख्या में चुनौती रैली में शामिल होने की अपील। इस मौके कर्मचारी नेता जीत सिंह बगवाईं, मुकेश कुमार, कुलविंदर सिंह सहूंगड़ा, शशिकांत, सुखदेव सिंह, प्रदीप गुरु, बलविंदर सिंह, रमन कुमार, शिंगारा राम भज्जल, सुखदेव सिंह, गुरनाम सिंह, समशेर सिंह, मा: हंसराज, बलवंत राम थाना, सरूप चंद, परजिंदर सिंह, सुरजीत काला, मंजीत सिंह, हरजिंदर सुन्नी, दिलबाग सिंह, जगदीश पक्खोवाल, गुरनीत सिंह व उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

17 वर्षीय लड़का अगवा, फिरौती 20 लाख रुपये की मांगी : हत्या कर शव गंग कैनाल के पास फेंक दिया

फिरोजपुर : रेलवे कर्मचारी के 17 वर्षीय लड़के को पड़ोसी समेत दो लोगों ने अगवा कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बात पुलिस तक पहुंची तो आरोपियों ने लड़के का कत्ल कर शव...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर डल्ला ने लिखा – मैं इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं : पुलिस ने सूचना देने वालों को दो लाख रुपये का किया इनाम घोषित

बठिंडा : हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कनाडा में छिपे गैंगस्टर अर्श डल्ला ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। मंगलवार को गैंगस्टर डल्ला ने अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पढ़िए हिमाचल की डॉ तरुणा कमल की सक्सेस स्टोरी : पहले बनी डॉक्टर फिर पहले अटेम्प्ट में क्लियर किया UPSC

एएम नाथ। शिमला : भारत में मेडिकल और सिविल सेवा परीक्षाएं बेहद चुनौतीपूर्ण हैं, जिसके लिए कई लोग सालों तक तैयारी करते हैं। जबकि अधिकांश लोगों को एक भी परीक्षा पास करना मुश्किल लगता...
article-image
पंजाब

540 करोड़ रुपये से अधिक के ड्रग मनी को बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया व्हाइट…जांच में दावा

चंडीगढ़ ।  पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को बुधवार (25 जून) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर की...
Translate »
error: Content is protected !!