मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर 23 अप्रैल को माता नैना देवी जी की चौकी आयोजित की जाएगी

by
गढ़शंकर, 22 अप्रैल :  बीत क्षेत्र के गांव झोणेवाल में माता नैना देवी मंदिर में माता नैना देवी की मूर्ति स्थापना दिवस को समर्पित माता जी की चौकी का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी राकेश कुमार प्रजापति व अजैब सिंह बोपाराय ने बताया कि माता नैना देवी जी की असीम कृपा से माता नैना देवी मंदिर, झोणेवाल (बीत) में माता नैना देवी जी की मूर्ति स्थापना दिवस को समर्पित माता जी की चौकी का आयोजन सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से बुधवार 23 अप्रैल को सायं 6 बजे श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भजन सम्राट नीटू चंचल कैथल वाले अपनी मधुर वाणी से महामाई जी का गुणगान करेंगे तथा इस अवसर पर भव्य भोज का आयोजन भी किया जाएगा। राकेश कुमार प्रजापति और अजैब सिंह बोपाराय ने सभी श्रद्धालुओं से इस अवसर पर पहुंचकर माता रानी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में AAP नेता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के खन्ना के करीब इकलाहा गांव के रहने वाले त्रिलोचन सिंह की बीते कल को गोली मारकर हत्या करने की घटना उजागर हुई है. शाम को जब वह अपने खेत से घर लौट...
article-image
पंजाब

वार्डों का विकास और जन समस्याओं का त्वरित निपटारा प्राथमिकता: पार्षद राजेश्वर दयाल बब्बी, पार्षद नरिंदर कौर

रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त, जीत के लिए मतदाताओं का धन्यवाद, मतदाताओं की सेवा में हर समय हाज़िर रहेंगे: ब्रम शंकर जिम्पा होशियारपुर, 22 दिसंबर: नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 6 और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति को किडनी देकर दिया नया जीवनदान : क्रोनिक किडनी और लीवर की बीमारी से पीडि़त 48 वर्षीय व्यक्ति का सफल एबीओ इनकम्पेटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया

किसी भी ब्लड ग्रुप में किडनी ट्रांसप्लांट संभव, पत्नी ने किडनी देकर दिया लकवाग्रस्त पति को जीवनदान इस वर्ष फरवरी से रोगी का सप्ताह में दो बार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था; किडनी ट्रांसप्लांट...
Translate »
error: Content is protected !!