मृतक किसान के परिवार ने ठुकराया 1 करोड़ का मुआवजा : दोषियों को सजा मिलने तक पोस्टमार्टम नहीं होगा’

by

चंडीगढ़ :    किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से मारे गए शुभकरण सिंह के परिजनों से पंजाब सरकार की ओर से मिलने वाले एक करोड़ रुपए के मुआवजे को ठुकरा दिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हम अपने बच्चों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं जिसकी तुलना पैसे या नौकरी से नहीं की जा सकती है।

मृतक के परिजनों ने आगे कहा कि हत्या में शामिल दोषियों को जब तक सजा नहीं मिल जाती तब तक शुभकरण का पोस्टमार्टम नहीं होगा। पंजाब सरकार की ओर से खनौरी बॉर्डर पर मारे गए शुभकरण सिंह के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया था। पंजाब से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा कर लिख था कि मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और शुभकरण की छोटी बहन को सरकारी नौकरी दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुद उपमुख्यमंत्री मंच से अवैध खनन रोकने की अपील कर रहे – तो यह किसकी जिम्मेदारी : बिक्रम सिंह ठाकुर

रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना जिले में बढ़ते अवैध खनन को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि...
article-image
पंजाब

श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूवक मनाई

गढ़शंकर :  श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। तपस्थल श्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में AAP विधायक का निधन ; पार्टी में शोक की लहर

एएम नाथ। अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी से इस समय क दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि आम आदमी पार्टी के विधायक का निधन हो गया है। लंबी बीमारी...
article-image
पंजाब

जोगिंदर सिंह को नम्बरदार बनने पर गांव वासियो के किया स्वागत

गढ़शंकर । जिला कुलेक्टर होशियारपुर दुआरा दिए फैसले के मुताबिक चन्नन सिंह के पुत्र जोगिंदर सिंह को गांव डानसीवाल का नंबरदार नियुक्त किया गया। नव नियुक्त नंबरदार जोगिंदर सिंह को सनन्द दे दी गई।...
Translate »
error: Content is protected !!