‘मृतक के परिवार पर प्रेशर न डाले, तमाशा बंद कर अफसरों को अरेस्ट करे’, IPS पूरन कुमार खुदकुशी मामले में राहुल का पीएम मोदी-सीएम सैनी पर निशाना : चिराग पासवान भी पहुंचे

by

चंडीगढ़ : हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। मंगलवार सुबह IPS के परिवार से मिलने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार तमाशा बंद कर दे। राहुल ने कहा कि IPS के परिवार पर प्रेशर डाला जा रहा है। यह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अफसरों को अरेस्ट करे और दिवंगत IPS का अपमान न करे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी एक्शन लेने की अपील की। इधर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी IPS को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

राजनीतिक उठा-पटक से पहले हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया। उनकी जगह ओम प्रकाश सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार (52 वर्ष) ने सात अक्टूबर को कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। इस दौरान राहुल ने देश में दलित उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी और हरियाणा के सीएम नवाब सैनी को निशाने पर लिया। राहुल ने सीएम सैनी से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

राहुल ने उठाया दलित उत्पीड़न का मुद्दा

आईपीएएस पूरन के परिजनों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, यह एक दलित दंपति है और एक बात स्पष्ट है कि इस अधिकारी का मनोबल गिराने और उनके करियर व प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए अन्य अधिकारियों द्वारा वर्षों से व्यवस्थित भेदभाव किया जा रहा था। यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है। देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं, और उन्हें गलत संदेश मिल रहा है। यह संदेश कि आप चाहे कितने भी सफल, बुद्धिमान या योग्य क्यों न हों, अगर आप दलित हैं, तो आपको दबाया जा सकता है और बाहर निकाला जा सकता है।

राहुल ने कहा, यह हमें स्वीकार्य नहीं है। विपक्ष के नेता के रूप में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सैनी को मेरा संदेश है कि आप अधिकारी की शवयात्रा निकलने दें और यह नाटक बंद करें। मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सैनी को स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि वे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें और इस परिवार पर से दबाव कम करें।

CM का कमिटमेंट पूरा नहीं हो रहा: IPS के परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा- ट्रेजेडी हुई है। सरकारी अफसर हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें पर्सनली कमिटमेंट दिया है कि वह कार्रवाई शुरू करेंगे। फ्री एंड फेयर इन्क्वायरी शुरू करेंगे। एक्शन इनीशिएट करेंगे। उन्होंने 3 दिन पहले ये कहा था। सीएम ने 3 दिन पहले ये कमिटमेंट दी थी, लेकिन वह पूरा नहीं हो रहा है। सालों ने सिस्टमेटिक डिस्क्रिमिनेशन हो रहा: राहुल ने कहा- IPS की 2 बेटियां हैं। उन्होंने अपने पापा को खोया है। उन पर बहुत प्रेशर और डिस्टरबेंस हो रहा है। दलित कपल है। यह बिल्कुल क्लियर है कि 10-15 दिन से नहीं, बल्कि सालों से सिस्टमेटिक डिस्क्रिमिनेशन हो रहा है।

देश के दलितों को गलत मैसेज गया: राहुल बोले- इस अफसर को डिमोरलाइज करने के लिए, करियर और रेपुटेशन डैमेज करने के लिए दूसरे अफसर सिस्टमेटिक ढंग से दूसरे अफसर काम कर रहे थे। यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है। देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं। उनको गलत मैसेज जा रहा है। उन्हें मैसेज जा रहा है कि आप कितने भी सक्सेसफुल हों, कितने भी इंटेलिजेंट हों, कितने भी कैपेबल हों, अगर आप दलित हों तो आपको दबाया, कुचला और फेंका जा सकता है। यह हमें स्वीकार नहीं है।

CM-PM जल्द कार्रवाई करें: राहुल गांधी ने कहा- परिवार सिंपल मैसेज दे रहा है कि आप हमें रिस्पेक्ट दीजिए। बॉडी को डिसरिस्पेक्ट मत कीजिए। उनका करियर खत्म किया। मरने के बाद भी डिसरिस्पेक्ट कर रहे हैं। यह देश के हर दलित-भाई बहन का अपमान है। मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कह रहा हूं कि आप जल्द से जल्द कार्रवाई कीजिए

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रबंधक कमेटी की मीटिंग में कालेज में एमएससी आईटी व वोकेशनल नए र्कोस शुरू करने की मंजूरी

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लोकल मेनैजिंग कमेटी की मीटिंग एसजीपीसी के सचिव शिक्षा सुखमिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसजीपीसी के सदस्य सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां, एसजीपीसी सदस्य डा....
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की टिकट आवेदकों से की सीधी बात : स्क्रीनिंग कमेटी ने शुक्रवार को शिमला और किन्नौर के 10 चुनाव क्षेत्र के आवेदकों से

शिमला: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी ने शुक्रवार को शिमला और किन्नौर के 10 चुनाव क्षेत्र के टिकट आवेदकों से सीधी बात की। राजीव भवन शिमला पहुंचे टिकट के...
article-image
पंजाब

100 से अधिक चोरियों में शामिल : 7 जिलों में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार !!

संगरूर । पुलिस संगरूर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब राज्य में मोबाइल टावरों के सामान की 100 से अधिक चोरियों में शामिल एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैकेनिक और सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार हमीरपुर में 4 को

हमीरपुर 30 मई। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव कैहडरू में स्थित ओम् नमः शिवाय ऑटोमोबाइल्स में मैकेनिक के दो और सिक्योरिटी गार्ड के चार पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 4 जून को...
Translate »
error: Content is protected !!