मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप पहले दिन 2300 लोगों तथा दूसरे दिन 3700 लोग हुए लाभांवित 2500 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

by
 नगरोटा , 27 जुलाई :  नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे दिन 3700 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। पहले दिन 2300 लोगों ने चेकअप करवाया था, मेगा मेडिकल कैंप में कुल 6000 लोगों ने अपना चेकअप करवाया है। इसमें 2500 के करीब लोगों को आंखों की जांच के पश्चात नजर के चश्में भी निशुल्क वितरित किए गए हैं। एम्स दिल्ली से किडनी रोग विशेषज्ञ डा संदीप महाजन, डा बीएल कपूर हास्पीटल दिल्ली, रोटरी आई हॉस्पीटल पालमपुर, फोर्टिज्स, डा राधा कृष्णन मेडिकल कालेज टांडा, हिमाचल डेंटल कालेज सुंदरनगर तथा दृष्टि बाधितोें के लिए आईआईटी दिल्ली तथा समक्ष संस्था के चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल कैंप में रोगियों का चेकअप किया गया। मेडिकल कैंप में निशुल्क दवाइयां तथा मेडिकल टेस्ट की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की गई इसके साथ ही आंखों का चेक अप भी किया गया तथा लोगों को नजर की चश्में तथा श्रवण यंत्र भी निशुल्क वितरित किए गए इसके अलावा रोगियों के लिए खान पान भी व्यवस्था कैंप के दौरान की गई थी तथा दूरदराज के क्षेत्रों से लोगों को आने जाने के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई थी। इसके अतिरिक्त राज्य के साठ दृष्टिबाधित बच्चों को स्मार्ट केन तथा मोबाइल फोन तथा घड़ियां भी सीपीएस किशोरी लाल के माध्यम से वितरित करवाई गई इसके साथ पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने 20 लोगों को व्हील चेयर तथा एमआर किट्स वितरित की गईं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार का अग्रदूत है नेशनल हेराल्ड अखबार, मुख्यमंत्री सुक्खू ने नियमों के विपरीत दिया दो करोड़ से अधिक का विज्ञापन : जयराम ठाकुर

नेशनल हेराल्ड मामले को अब देश की जनता भी जानना चाहती है, भाजपा सामने ला रही है सच एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब खरीदने के लिए ठेके पर जाने की जरूरत नहीं : इन राज्यों में स्विगी ,जोमैटो से कर सकते हैं ऑर्डर

चंडीगढ़ : शराब पीने वालो के लिए खुशख़बरी है। दारू खरीदने के लिए अब आपको ठेके पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी, जोमैटो और बिगबास्केट आदि बीयर, वाइन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने डोगरी पंजाबी शब्दकोष का किया विमोचन : साहित्य समाज को सही दिशा दिखाने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम –

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू स्थित के.एल. सहगल हॉल में पंजाबी लेखक सभा और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित एक समारोह में स्वर्गीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसा : श्रद्धालुओं का ट्राला खाई में गिरने से 18 से 20 श्रद्धालु जख्मी

चिंतपूर्णी, 24 जुलाई हिमाचल के ऊना में चिंतपूर्णी के नजदीक शीतला मंदिर के पास रविवार को पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्राले खाई में गिरने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के...
Translate »
error: Content is protected !!