मेडिकल कॉलेज चंबा में 5 नए चिकित्सा विशेषज्ञ नियुक्त : विधायक नीरज नैय्यर

by

एएम नाथ। चम्बा : पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में प्रदेश सरकार द्वारा पांच नए चिकित्सा विशेषज्ञ अधिकारियों को नियुक्त किया है।
विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा में पांच नए चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होंगी।
नीरज नैय्यर ने विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति करने को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि इन पांच विशेषज्ञों में मनोचिकित्सा, रेडियो डायग्नोसिस, रेडियोथैरेपी, फिजियोलॉजी और एनाटॉमी के चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल है।
विधायक ने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति करने को लेकर मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया था।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की नियुक्ति से जिला वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी : जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राठौर

शिमला :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी हो रही है। यह शब्द  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहे । । उन्होने ने कहा कि कार्यकर्ताओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुभमन गिल किस टीम में हुए शामिल ..जाने : अभिषेक शर्मा के साथ मचाएंगे तबाही!

2025 में टीम इंडिया अब कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाली है. अब नए साल में टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी. ऐसे में भारतीय टीम के बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर का निधन बिभिन्न राजनीतिक ,समाजिक  व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त

हरोली/ गढ़शंकर : समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर मसत राम बीटन का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार में आज 27 सितंबर को 2 वजे उनके पैतृक गांव बीटन, जिला ऊना मके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14-14 साल चिट्टे के साथ पकड़े गए 5 आरोपियों को कठोर कारावास : भरना पड़ेगा 1.40 लाख जुर्माना

एएम नाथ । जोगिन्दरनगर : विशेष न्यायाधीश (एक) की अदालत ने 268 ग्राम चिट्टा सहित पकड़े गए पांच लोगों को 14-14 साल के कठोर कारावास और 1.40 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
Translate »
error: Content is protected !!