मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

by

ऊना, 18 सितम्बर – नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा महाविद्यालय भटोली के संयुक्त तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह ने बताया कि अभियान केे तहत युवक मंडलों के प्रतिनिधियों, महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों द्वारा मिलकर रैली का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त वहां के आसपास के इलाके से मिट्टी इकट्ठी की गई तथा अन्य लोगों को भी इस कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न इलाकों से मिट्टी एकत्रित करके दिल्ली में वाटिका का निर्माण किया जाएग। उन्होंने बताया कि अपने आसपास के पर्यावरण का संरक्षण करना आवश्यक है।
इस अवसर पर महाविद्यालय भटौली के प्राचार्य अरविंद डॉक्टर, महाविद्यालय भटौली से प्रोफेसर अरविंद राणा, प्रोफेसर लिली ठाकुर, प्रोफेसर कमल किशोर एवं आकाश भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 से 31 दिसम्बर तक बंद रहेगा शाहपुर-क्यारी-चतरेर मार्ग

धर्मशाला, 12 दिसम्बर। शाहपुर उपमंडल के अंतर्गत शाहपुर-क्यारी-चतरेर रोड के उन्नयन कार्य के चलते यह मार्ग 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 आईएएस सहित 17 अधिकारियों के तबादले

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस, 1 आईएफएस और 8 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया समझाने बारे जागरूकता जरूरी-गुरसिमर सिंह

बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जन सुलभ बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी ली गई एएम नाथ। मंडी, 27 नवम्बर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों को समयबद्ध सीमा में निपटाना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके : DC आदित्य नेगी

शिमला, 18 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन में जिला के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई । इस अवसर पर उन्होंने बैठक में कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!