मैं बिल्कुल ठीक हूं, हम जीतेंगे या फिर मरेंगे. खनौरी बॉर्डर पर बोले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल

by
किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर हैं. आमरण अनशन के 29वें दिन डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के मंच पर आए।
उन्होंने कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं. मोर्चा अपनी विजय हासिल करेगा. मोर्चे में जो लोग सहयोग कर रहे हैं, उनका वो शुक्रिया अदा करते हैं. सबको एकजुट होकर किसानों के हित में लड़ाई लड़नी पड़ेगी, तभी जीत मिलेगी. हमें सरकार उठा ना पाई तो हम जीतेंगे ही या फिर मरेंगे।
                 डल्लेवाल ने कहा, पिछली बार 2021 में कुछ दूसरे राज्यों ने नाराजगी जताई थी कि पंजाब द्वारा आंदोलन को बीच में छोड़ा जा रहा है लेकिन अब हमने आंदोलन को पूरा करने का मन बना लिया है. आपका बड़ा भाई (पंजाब) मैदान में उतर आया है. अब छोटे भाई यानि दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वो इस लड़ाई को मजबूती से लड़ें. मैं ये चाहता हूं कि सरकार किसी भी कीमत पर हमें यहां से उठा ना पाए और यही मैं आप सब से उम्मीद करता हूं।
हमें सरकार उठा ना पाई तो हम जीतेंगे ही या फिर मरेंगे :  उन्होंने कहा कि हमें सरकार उठा ना पाई तो हम जीतेंगे ही या फिर मरेंगे. एक तो काम हम करेंगे ही दोस्तों. इतना ही कहते हुए मैं आप सबका धन्यवाद करता हूं और अगर आपको मेरी बात अच्छे से समझ ना आई हो तो मैं अपने साथियों को बोलूंगा कि आपको मेरी बात अच्छे से समझा दें. वाहेगुरु जी का खालसा……वाहेगुरु जी की फतेह.
क्या बोले सीएम भगवंत मान :  केंद्र सरकार पर किसानों की मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाने के लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल पर हैं. अनशन के 27वें दिन डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई थी. इस मामले को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार को जिद छोड़नी चाहिए और किसानों से बातचीत का रास्ता खोलना चाहिए.
सीएम ने आगे कहा, अगर प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवा सकते हैं तो क्या दिल्ली से महज 200 किलोमीटर दूर बैठे किसानों से बात नहीं कर सकते? आप किस समय का इंतजार कर रहे हैं? इससे पहले19 दिसंबर को भी सीएम ने सरकार से आंदोलनकारी किसानों से बातचीत करने की अपील की थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पैट्रोल पंप से दो नकाबपोश चोर कार्यालय का शटर तोड़ और अंदर पड़ी लोहे की अलमीरा को तोड़  चार लाख 95 हजार रूपए ले उड़े : अज्ञात चोरों ने पांच मिनट में चोरी को अंजाम दिया और फरार

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव कोकोवाल मजारी बैरियर के निकट गोरी एचपी फयूल(पैट्रोल पंप)से कल देर रात अज्ञात नाकाबपोश चोर शटर, अलमीरा और लाकर तोड़ कर  चार लाख 95 हजार रूपए चुरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर लोगों के जीवन में आ रहे हैं सकारात्मक बदलाव: राज्यपाल

एएम नाथ। परवाणू (सोलन) :   राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने स्वनिधि से समृद्धि योजना के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावशाली क्रियान्वयन सुनिश्चित...
article-image
पंजाब

1,766 रिटायर्ड पटवारियों को भर्ती करने पर मुहर लगाई भगवंत मान सरकार ने

चंडीगढ़।  चंडीगढ़ के सिविल सेक्रेटेरिएट में हुई मीटिंग में 1,766 रिटायर्ड पटवारियों को भर्ती करने पर मुहर लगाई गई। रेवेन्यू मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने कहा कि 1090 पटवारी भर्ती किए गए लेकिन उनका प्रोबेशन...
article-image
Uncategorized , पंजाब

रोजाना होशियारपुर से रात 10:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी आगरा कैंट : होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस रेलगाड़ी के आगरा कैंट तक यात्रा विस्तार को केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

होशियारपुर, 27 अगस्त: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने 26 अगस्त को रात 10: 25 बजे रेलगाड़ी नंबर 14012 होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस के आगरा कैंट तक यात्रा विस्तार को होशियारपुर रेलवे स्टेशन...
Translate »
error: Content is protected !!