मैराथॉन धावक फौजा सिंह के निधन पर खन्ना ने किया शोक व्यक्त …..कहा, उच्च कोटि के खिलाडी के रूप में 114 वर्ष की लम्बी आयु भोगकर युवा पीढ़ी को दे गए सार्थक संदेश

by

होशियारपुर 21 जुलाई : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मैराथन धावक फौजा सिंह की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खन्ना ने कहा कि फौजा सिंह एक प्रसिद्ध मैराथॉन धावक थे जिन्होंने एक उच्च कोटि के खिलाडी के रूप में युवा पीढ़ी को खेलों के साथ जुड़कर तंदरुस्त जीवन जीने, दीर्घायु भोगने और देश के लिए कुछ कर गुजरने का सार्थक संदेश दिया है। खन्ना ने कहा कि नौजवान पीढ़ी को फौजा सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर नशों का बहिष्कार करना चाहिए और खेलों के साथ जुड़कर स्वास्थ्य जीवन जीना चाहिए। इस मौके खन्ना ने फौजा सिंह के परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए फौजा सिंह की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देशहित में वन नेशन, वन इलेक्शन , जनता का पैसा चुनाव में खर्च होने की जगह उनके हित में खर्च होगा- रामनाथ कोविंद

नई दिल्ली: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए गठित की गई उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने इसके फायदे गिनाए हैं। उन्होंने एक देश, एक चुनाव के विचार का समर्थन करते हुए कहा...
हिमाचल प्रदेश

21 अप्रैल को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा शिक्षुता प्रशिक्षण मेला

ऊना: भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वाधान में तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला ऊना में 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में राष्ट्रीय स्तर पर एक...
article-image
पंजाब

पंजाब में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब

पंजाब में सरकार द्वारा ड्रग तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है। इस संबंध एक जनहित याचिका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मगुरु दलाई लामा का भरोसेमेंद कुत्ता डूका रिटायर : दलाई लामा की सुरक्षा का जिम्मा अब 9 महीने के टॉमी को दिया गया

धर्मशाला : तिब्बतियों के अध्यात्मिक गुरु धर्मगुरु दलाई लामा का भरोसेमेंद कुत्ता डूका आज रिटायर हो गया। वहीं दलाई लामा की सुरक्षा का जिम्मा अब 9 महीने के टॉमी को दिया गया है। टॉमी...
Translate »
error: Content is protected !!