मैहला प्रोजेक्ट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित

by

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला राजेश राय ने बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला जिला चम्बा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाडी केन्द्रों में 3 आगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 6 आगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतु समस्त इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र मझाटा पंचायत सुनारा, आंगनबाड़ी केन्द्र बजल-1 पंचायत कीडी व आंगनबाड़ी केन्द्र चलोगा पंचायत अठलुईं में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व आंगनबाड़ी केन्द्र सी पंचायत उटीप, आंगनबाड़ी केन्द्र आगाहर पंचायत बलौठ, आंगनबाड़ी केन्द्र ग्रोन्डी पंचायत बलौठ, आंगनबाड़ी केन्द्र सादून पंचायत ब्रेही, आंगनबाड़ी केन्द्र कुडडनी पंचायत मंगला व आंगनबाड़ी केन्द्र बंदला पंचायत बंदला में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

उन्होंने बताया कि महिला आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बाहरवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदिका संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए एवं पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार रुपए से कम होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार महिला आवश्यक प्रमाण पत्रों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला जिला चम्बा के कार्यालय में दिनांक 30-12-2025 सायं पांच बजे तक आवेदन कर सकती हैं। इसके उपरांत आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार 05-01-2026 को प्रात: 11 बजे उपमण्डलाधिकारी (ना०) चम्बा जिला चम्बा की अध्यक्षता में उपमण्डलाधिकारी (ना०) चम्बा जिला चम्बा के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मैहला में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईओसीएल ऊना ने बाथड़ी में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर : स्वच्छता पखवाड़ा और मिशन लाइफ के तहत 300 से अधिक ग्रामीणों को मिला लाभ

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और केंद्र के मिशन लाइफ (लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर पर्यावरण) के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऊना की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स इकाई ने आज बाथड़ी गाँव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये का किया अंशदान

सुरेश लता जोशी ने भी आपदा राहत कोष में भेंट की 11 हज़ार रूपये की राशि ऊना, 18 सितम्बर – महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये की राशि का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सरकाघाट में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया : आपदा राहत के लिए 100 करोड़ रुपये, आपदा न्यूनीकरण एवं आजीविका सुरक्षा परियोजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये की घोषणा

नशा मुक्ति रोकथाम और पुनर्वास बोर्ड के गठन की घोषणा की 9,500 से अधिक शिक्षकों के पद भरे जाएंगे, 200 नए सीबीएसई स्कूल खोले जाएंगे, सत्र के मध्य शिक्षकों की सेवानिवृत्ति नहीं होगी। सोलर...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का स्टिंग: भाजपा नेताओं ने कहा- शराब माफिया से केजरीवाल-सिसोदिया ने कमाया कमीशन

नई दिल्ली : भाजपा ने आज एक स्टिंग वीडियो जारी कर दावा किया कि नई शराब नीति से सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कमीशन कमाया है। स्टिंग जारी करने के...
Translate »
error: Content is protected !!