मोड़ मंडी में आम आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली पर आप सरकार ने चार करोड़ 16 लाख रुपये किए था खर्च : वीवीआईपी के खाने के लिए 16 लाख रुपये किए थे खर्च

by

चंडीगढ़ । लोकसभा चुनाव को लेकर बठिंडा की मोड़ मंडी में आम आम आदमी पार्टी द्वारा की गई रैली पर आप सरकार ने चार करोड़ 16 लाख रुपये खर्च किए थे। इसका खुलासा आरटीआई में हुआ है। उक्त रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए थे।

बठिंडा निवासी राजन ने यह आरटीआई में सूचना प्राप्त की। जिसमें मौड़ मंडी रैली के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल एवं भगवंत मान के लिए एक वीवीआईपी शौचालय बनाया गया, जिस पर तीन लाख रुपये खर्च आया। इसके अलावा मीडिया एवं वीवीआईपी को खाना खिलाया गया था, उस पर 16 लाख रुपये खर्च हुए।

आरटीआई से सूचना लेने वाले राजन ने मीडिया को बताया कि इतना ही एक दिन का इंटरनेट चलाने के लिए भी सरकार ने तीन लाख रुपये से अधिक रुपये खर्च कर डाले। पंजाब के सभी जिलों से रैली में शामिल सरकारी एवं प्राइवेट बसों पर भी आप सरकार ने लाखों रुपये खर्च किए हैं, जिसका कोई तुक नहीं बनता था।

वीवीआईपी को नॉन वेज : आरटीआई के तहत सूचना मांगने वाले राजन ने बताया कि आरटीआई का जो उनको जवाब मिला है, उसमें बताया गया कि वीवीआईपी के लिए पूरी तरह से नॉन वेज खाने का प्रबंध किया गया था। वीवीआईपी के खाने के लिए 16 लाख रुपये खर्च किए गए। वहीं आप कार्यकर्ताओं को 25 लाख रुपये में सादा खाना खिलाया गया और पानी पिलाया गया।
23 एकड़ फसल हैलीपेड के लिए तबाह : राजन ने मीडिया को बताया कि आरटीआई की सूचना में बताया गया कि हैलीपेड एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए 23 एकड़ जगह को जिला प्रशासन ने कवर किया था। इस जमीन में खड़ी पूरी फसल को तबाह कर दिया गया था। इसके बाद जमीन मालिक को पांच लाख रुपये मुआवजा राशि जारी कर दी गई। राजन ने सवाल उठाया कि कूदरती आफत से बर्बाद हुई फसल के पीड़ित किसानों को अभी तक पूरी तरह से मुआवजा नहीं मिला है, लेकिन मुख्यमंत्री मान ने अपनी रैली और केजरीवाल को खुश करने के लिए चार करोड़ 16 लाख रुपये तक खर्च कर दिए गए।
राजन ने कहा कि दिल्ली एवं पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए केजरीवाल और भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के नाम का उपयोग किया। सत्ता में आने पहले केजरीवाल और भगवंत मान अपने आप को आम घरों के बच्चे बताते थे, लेकिन जैसे ही दोनों मुख्यमंत्री बने तो पिछले वीवीआईपी को भी पीछे छोड़ते हुए बड़े वीवीआईपी बन गए।
राजन ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ही स्टेज से लोगों के सामने इमोशनल बातें करके उनका वोट प्राप्त करने के बाद सरकार बनते ही उन्हीं वोटरों को भूल जाते हैं। पंजाब की तरह अब हरियाणा में भगवंत मान केजरीवाल की पत्नी पर खूब खर्च कर रहे हैं। इससे पंजाब और कर्ज में डूबता जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नारायण नगर में बरसात के मौसम में खोदी गलियां विकास या विनाश : खन्ना

बरसात के मौसम में मोहल्ला निवासी झेल रहे विभागों की मंद प्रणाली का संताप, आवागमन हुआ मुश्किल : खन्ना होशियारपुर 1 जुलाई () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने सीवरेज व वाटर सप्लाई विभाग...
article-image
पंजाब

भंगी चोअ को साफ करने व कूड़े से मुक्त करने के लिए 8 से 24 फरवरी तक चलाया जाएगा सफाई अभियान: कोमल मित्तल

अभियान में हिस्सा लेने के इच्छुक 6 फरवरी तक मोबाइल नंबर 80549-34009 पर करवाएं रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 02 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने कहा कि 8 फरवरी से 24 फरवरी तक होशियारपुर...
article-image
पंजाब

अमेरिका की तरह भारत भी करें अवैध प्रवासियों पर करवाई : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि जिस प्रकार अमेरिका में किसी भी देश की लिहाज ना करते हुए...
article-image
पंजाब

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने केंद्रीय जेल का दौरा कर हवालातियों व कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की

होशियारपुर: जिला एवं सत्र न्यायधीश अमरजोत भट्टी ने केंद्रीय जेल का दौरा कर हवालातियों व कैदियों की समस्या को सुना। इस दौरान उन्होंने जेल अस्पताल का दौरा कर मरीजों का हाल चाल जानते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!