मोदी है तो मुमकिन है, मोदी की गारंटी पर देश करे भरोसा : जयराम ठाकुर

by
जाति जनगणना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद
एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जनगणना के साथ जातिगत जनगणना करवाने का फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस साथ साल से ज़्यादा समय तक सत्ता में रही लेकिन कभी भी जातिगत जनगणना नहीं करवा पाई। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय लगभग 5 हज़ार करोड़ खर्च करके सर्वे हुआ लेकिन स्व मनमोहन सिंह की सरकार उसके आंकड़े सार्वजनिक नहीं कर पाई। लेकिन मोदी है तो मुमकिन है। आज कैबिनेट में यह फ़ैसला हो गया है कि जनगणना के साथ ही जातिगत जनगणना होगी। देश की राजनीति में सिर्फ़ गारंटी चल रही है और वह है में मोदी की गारंटी। शीर्ष नेतृत्व को इस फ़ैसले लिए धन्यवाद।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परियोजना से सालाना 6.61 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी, प्रदेश को प्रतिवर्ष 19.17 करोड़ रुपये का राजस्व होगा प्राप्त : मुख्यमंत्री सुक्खू ने पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना की समर्पित

प्रतिवर्ष 2532 टन कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी ऊना :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिला के पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 1253 कांस्टेबलों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र……आगामी दो महीनों में 800 और कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी,प्रदेश पुलिस सबसे आधुनिक, तेज और भरोसेमंद पुलिसः मुख्यमंत्री

एएम नाथ।  कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस कॉलेज डरोह में ‘रोजगार संकल्प मेले’ के दौरान नवनियुक्त 1253 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर...
article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस विधायक हुए शामिल : मंत्रिमडल गठन को लेकर भी राहुल गांधी के साथ हुई चर्चा

अलवर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मंत्रिमडल गठन को लेकर भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-नादौन में करोड़ों रुपये के शिलान्यास एवं उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

16 अगस्त को दोसड़का के पुलिस मैदान में वितरित करेंगे संपत्ति कार्ड 17 को नादौन, बड़ा और नेरी में भी होंगे करोड़ों के शिलान्यास और उदघाटन 18 को हमीरपुर में पोषण सामग्री और शिक्षकों...
Translate »
error: Content is protected !!