मोबाइल ऐप के माध्यम से कराएं पीएम किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी

by
धर्मशाला, 26 जुलाई। तहसीलदार धर्मशाला गिरिराज ठाकुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी केवाईसी नहीं करवाई है वे भारत सरकार द्वारा निर्मित मोबाइल ऐप के माध्यम से तुरंत ई-केवाईसी करवांए। उन्होंने बताया कि गूगल प्ले स्टोर में ‘पीएम किसान ई-केवाईसी’ नाम से उपलब्ध इस ऐप को डाउनलोड कर किसान चेहरा प्रमाणीकरण द्वारा अपनी व साथ ही एस सौ अन्य लोगों की ई-केवाईसी कर सकते है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी किसान जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी व लैंड सीडिंग करवाएं, जिससे वे आगामी 14वीं किश्त से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आधार कार्ड पर आधारित भुगतान प्रणाली को शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ई-केवाईसी और बैंक खाता का आधार के साथ लिंक किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को अपने बैंक खाते को आधार के साथ जल्द से जल्द लिंक करवाने का आग्रह किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला में 18 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों का 90 केंद्रो पर होगा कोविड टीकाकरण

ऊना: जिला ऊना में वीरवार 12 अगस्त को 90 केन्द्रों पर 18 प्लस आयु वर्ग के नागरिकों के लिए कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

86520 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान : देहरा उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान कर्मियों ने संभाला मोर्चा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :  देहरा में विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा पोलिंग पार्टियां ने अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। रिटर्निंग अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकता मार्च अभियान के तहत चम्बा और पांगी में आयोजित होगी पदयात्रा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के युवा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन! जानें बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम समेत किन मंदिरों में सिर्फ हिंदू जा सकेंगे

उत्तराखंड: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने एक अहम फैसला लेते हुए सोमवार यानी आज घोषणा की कि गैर-हिंदुओं को बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम और उसके कंट्रोल वाले दूसरे मंदिरों में घुसने नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!