मोबाइल पोलिंग पार्टी ने 15 किलोमीटर पैदल चक्की पंहुच कर डलवाई वोट : भट्टियात  क्षेत्र  में  425 मतदाता  अपने घरों से करेंगे मतदान

by
एएम नाथ। चंबा, 22  मई :   एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी भट्टियात पारस अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग लोगों को उनके घर द्वार मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाने  के लिए  विधानसभा क्षेत्र भट्टियात में मोबाइल पोलिंग पार्टियों ने  मतदान की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी के तहत भट्टियात के सबसे दुर्गम क्षेत्र चक्की में पोलिंग पार्टी  ने 15 किलोमीटर पैदल  कठिन  रास्ता तय करते हुए  एक व्यक्ति का मत डलवाया तथा इसके साथ लगते गांव चिहुँ में भी 2 दिव्यांग जनों ने मतदान  किया।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि भट्टियात  क्षेत्र  में कुल 425 मतदाता इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर से ही मत का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 11 सेक्टरों  के तहत 9 पोलिंग पार्टियों गठित की गई  हैं। मतदान प्रक्रिया 26 मई  तक जारी रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर में चिट्टे की रोकथाम के लिए 21 व 22 जनवरी को होगी विशेष ग्रामसभा -प्रियंका वर्मा

एएम नाथ।  नाहन, 17 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी, 2026 को चिट्टे की रोकथाम के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न चुनौतियों के बावजूद सरकार ने तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया: राजेश धर्माणी

मल्टीडिसीप्लिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एमआईआईएसटीईआर) में अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं घुमारवीं में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर 01 जनवरी:...
हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट 30 मार्च को

ऊना : एसडीएम ऊना ने जानकारी दी है कि 23 मार्च को वारिष के चलते रद्द किये गये ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट को अब 30 मार्च को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने रखी 6 शर्तें : जंग के बीच अब अमेरिका-ईरान तैयार हुए बातचीत के लिए ! पर्दे के पीछे चल रहा खेल

नई दिल्ली  : पश्चिम एशिया में पिछले 23 दिनों से जारी जंग के बीच अब एक बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां एक तरफ सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की धमकी...
Translate »
error: Content is protected !!