मोबाइल सोलर पंप से पाहलेवाल गांव के लोगों को मिलेगी राहत: डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

by
गढ़शंकर,  31 जनवरी: क्षेत्र के  पाहलेवाल गाँव में छप्पड़ के पानी के भरने के कारण गंदा पानी गलियों-सड़कों में खड़ा रहता था। जिससे स्थानीय लोगों का जीना बहुत मुश्किल था। आज स्थानीय विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने इस समस्या का पक्का हल करने के लिए 3.50 लाख रुपये की लागत वाला मोबाइल सोलर सिस्टम गांव वासियों व पंचायत को भेंट किया। डिप्टी स्पीकर श्री रौड़ी ने कहा कि छप्पड़ के पानी की निकासी का कोई प्रावधान नहीं था। जिस कारण छप्पड़ का पानी ओवर फलो होकर गलियों-नालियों में खड़ा रहता था। उन्होंने कहा कि इस सौर पंप से जहां छप्पड़ का पानी कम होगा वहीं संबंधित किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए निःशुल्क पानी मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे छप्पड़ में कूडा कर्कट न फेंकें तथा छप्पड़ को स्वच्छ बनाने में अपना अहिम योगदान दें। इस अवसर पर पाहलेवाल गांव की सरपंच चंचल देवी, विजय कुमार, हरमेश लाल, बंटी पाहलेवाल, सोशल मीडिया इंचार्ज हरविंदर सिंह सैनी, राजेंद्र रानी, चंद्रकांता, निर्मला देवी, जोगराज, अजय कुमार के अलावा गांव वासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस गैंगस्टरों के बीच चलीं गोलियों : 2 गैंगस्टरों को गोली लगी , जांध और पैर में लगी गोली

लुधियाना। लुधियाना में शुक्रवार की देर रात हैबोवाल के इलाके में रात करीब 2 बजे पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चलीं गोलियों से इलाके में दहशत का माहौल...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका : संगरूर के जिला अध्यक्ष दलबीर गोल्डी ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा

संगरूर : लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब में संगरूर के जिला अध्यक्ष दलबीर गोल्डी ने पद और पार्टी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्रः टोकरी में गोबर लेकर पहुंचा विपक्ष, स्टोन क्रशर को लेकर टकराव, किया वॉकआउट

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्षी विधायक गारंटियों को चोला पहने विधानसभा पहुंचे थे वहीं आज दूसरे दिन वे गोबर लेकर पहुंच गए। हाथों में गोबर...
Translate »
error: Content is protected !!