मोहल्ला सेंट्रल टाऊन में 29 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल का विधायक जिम्पा ने किया उद्घाटन

by

विधायक जिम्पा ने कहा, शहरवासियों को मिलेगी बेहतर जल आपूर्ति सुविधा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शहरवासियों को पेयजल सुविधा में और सुधार लाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 31 के मोहल्ला सेंट्रल टाऊन में 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित ट्यूबवेल का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय निवासियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस ट्यूबवेल को जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में होशियारपुर शहर में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों में पानी की मांग बढ़ जाती है और ऐसे में नए ट्यूबवेल की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक वार्ड में लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो।

विधायक जिम्पा ने बताया कि सेंट्रल टाऊन क्षेत्र में लंबे समय से लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा था। अब इस ट्यूबवेल के शुरू होने से इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, पार्षद मोनिका कतना, बलविंदर कतना, अमरजीत शर्मा, गुरदेव सैनी, मदन दत्त, बलराज सिंह चौहान, पार्षद दृपन सैनी, पुनित बद्धन और धर्मवीर बद्धन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूल बसों के काटे गए चालान : बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया

होशियारपुर, 28 अप्रैल – डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा सेफ स्कूल व्हीकल योजना के तहत स्कूल बसों की जांच की गई। यह जानकारी देते हुए जिला बाल...
article-image
पंजाब

इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों को जिताने के लिए आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को किया जाएगा समर्थन : भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी

गढ़शंकर, 11 मई: भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी की तहसील इकाई की बैठक आज यहां स्थानीय गांधी पार्क में कामरेड शाम सुंदर पोसी की अध्यक्षता में हुई जिसमें पार्टी के जिला नेता कामरेड बलवंत राम...
article-image
पंजाब

ढाढा कलां में ट्यूबवेल का लोकार्पण किया विधायक एवं उपाध्यक्ष श्री रोड़ी ने

गढ़शंकर । गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाढा कलां में विधायक एवं डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 25 लाख की लागत से लगाई जा रही पेयजल...
article-image
पंजाब

स्तनपान के महत्व को लेकर आशा वर्कर कर रहीं डोर टू डोर जागरुक

गढ़शंकर : 3 अगस्त: प्राइमरी हेल्थ सैंटर पोसी के सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में सभी सब सैंटर व हेल्थ वैलनेस सैंटरों पर 1 तथा 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान/मां के...
Translate »
error: Content is protected !!