युवक और महिला के बीच थे प्रेम संबंध, अब दोनों दे दी जान : आशिक के लिए छोड़ दिया था पति

by

मोगा : मोगा में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल कर जान दे दी। हैरानी की बात यह है कि महिला शादीशुदा है। लेकिन उसने आशिक के लिए पति से तलाक ले लिया था।

महिला के दो बच्चों की मां थी। वहीं युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। लेकिन दोनों ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मोगा के गांव चड़िक में वीरवार दोपहर गिल रजवाहा नहर से साथ गुजरती पटरी पर युवक और महिला ने कीटनाशक दवा निगल ली। वहां से गुजर रहे गांव के सरपंच ने दोनों को बेसुध हालत में देखा और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो चड़िक गांव का निवासी था और दर्जी का काम करता था। वह अविवाहित था। वहीं महिला की पहचान जस्सू जस्सी के रूप में हुई है। उसकी शादी कई साल पहले चड़िक गांव में हुई थी। महिला के एक बेटा और एक बेटी है।

बताया जा रहा है कि करीब दो-ढाई साल पहले महिला और जसविंदर के बीच प्रेम संबंध बन गए थे, जिसके चलते उसका अपने पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। वीरवार को महिला अपने प्रेमी जसविंदर से मिलने ससुराल गांव चड़िक आई थी। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गिल रजवाहा नहर की ओर गए और वहीं कीटनाशक निगल लिया।

थाना बाघापुराना के पुलिस इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान हो चुकी है। मौत का कारण अभी पता नहीं लगा और आगे की कार्रवाई मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
पंजाब

कार वाशिंग की खाली पोस्टों के लिए इंटरव्यू 28 से 30 तक: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से कम पढ़े लिखे गरीब, जरुरतमंद बेरोजगारों को अपने पैरों पर खड़े करने के लिए व अपनी आजीविका...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 300 लीटर लाहन और 5 बोतल अवैध शराब और भट्टी सहित सहित एक आरोपी किया काबू

निहाल सिंह वाला :  नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत निहाल सिंह वाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 300...
article-image
पंजाब

देसी पिस्तौल और 5 कारतूस के साथ 3 लोग गिरफ्तार: 500 ग्राम अफीम : भी उनसे बरामद

मलेरकोटला : मालेरकोटला पुलिस ने आज एक तस्करी रैकेट को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है। मलेरकोटला पुलिस ने ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और काफी मात्रा में अफीम और...
Translate »
error: Content is protected !!