युवक को चाकू मारकर घायल करने वालों को शीघ्र पकडऩे की लगाई परिजनों ने गुहार

by

नंगल : नंगल सबडिवीजन के अधीन आते गांव गोहलणी के कुछ नौजवानों की ओर से दीवाली के दिन गांव बीकापुर तहसील आनंदपुर साहिब के एक नौजवान को कथित तौर पर चाकू मार कर मारने की कोशिश की गई थी, जिसको लेकर परिवारिक सदस्यों की ओर से पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई और शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसको लेकर आज परिवारिक सदस्यों ने पुलिस की ढिली कार्रवाई को लेकर प्रैसवार्ता की। प्रैसवार्ता के दौरान वारदात में दौरान घायल हुए युवक लखबीर सिंह के पिता रतन सिंह, गुरदियाल सिंह, बहादुर सिंह, भाग सिंह, चमन सिंह, राम सिंह और गुरमीत कौर ने कहा कि दीवाली की रात गांव गोहलणी के दो नौजवान विशाल कुमार व कमल कुमार हमारे लडक़े लखबीर को दीवाली मनाने के चक्कर में घर से लेकर गांव गोहलणी के नजदीक सतलुज दरिया के समीप चले गए, जहां पर पहले से ही चार अन्य नौजवान रवी कुमार, दिलबाग सिंह, राम कुमार व पंकज मौजद थे, जिन्होंने वहां खाने-पीने का सामान रखा हुआ था। इसी दौरान रवी कुमार की हमारे बेटे लखबीर सिंह के साथ गाली-गलोच हो गई, जिसके बाद उकत नौजवानों ने वारदात को अंजाम देते हुए हमारे लडक़े के पेट में चाकू मार दिए। जिससे लखबीर सिंह बेहोश हो गया और उसे मरा हुआ समझ कर वह युवक वहां से जाने लगे तो किसी ने उन्हें वहां देख लिया और उन्होंने बहाना बनाते हुए उकत घटना को एकसीडेंट बता कर उसे मौजोवाल के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे बी.बी.एम.बी अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद लखबीर सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ में रैफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ मामूली धाराएं लगाई। जिसको लेकर हमने इसकी शिकायत एस.एस.पी रूपनगर के पास की और उन्होंने मामले की गहनता से जांच करते हुए स्थानीय पुलिस को इन धाराओं में इजाफा करने के लिए 307 का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ 307का मामला दर्ज कर  विशाल व रवी कुमार को तो पकड़ लिया लेकिन चार अन्य आरोपी अभी भी खुलेआम घूंम रहे हैं।  पीडि़त परिवारिक सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों व जिला प्रशासन से इन सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफतार कर सखत कार्रवाई करते हुए उन्हें इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई।
इस संबंध में थाना प्रभारी  ने कहा कि वारदात के मुखय आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और वारदात के समय प्रयोग किया गया हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है । बाकी रहते अन्य चार आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही वह भी पुलिस की हिरासत में होंगे।

कैप्शन: प्रैसवार्ता करते हुए पीडि़त परिजन।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

चपरासी से शिक्षक के पद तक पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेसर : असिस्टेंट प्रोफेसर जगपाल को शिवालिक विकास मंच ने शिवालिक गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

पिंजौर : चपरासी से सरकारी काॅलेज में शिक्षक के पद तक पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेसर जगपाल को शिवालिक विकास मंच ने शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। शिवालिक विकास मंच ने के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल...
article-image
पंजाब

अंतर जिला सीनियर क्रिकेट में होशियारपुर ने नवांशहर को 70 रन से हराया : डा. रमन घई

रचित सोनी व कुलवीर सिंह ने बल्लेबाजी तथा कर्मवीर, रजत व हैरल ने गेंदबाजी में किया बढ़िया प्रदर्शन होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर लड़कों की प्रतियोगिता में...
article-image
पंजाब

SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की तैयारी : NIA और IB की टीम ने पन्नू खिलाफ सबूतों के डोजियर तैयार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की जा तैयारी रही है। गत दिनों दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले...
article-image
पंजाब

बांस के सुंदर सामान से पाई अजय ने जीवन में सफलता की सजावट : हुनर के साथ मेहनत रंग लाई, हर महीने हो रही 50 से 60 हजार की कमाई

रोहित जसवाल। ऊना, 18 मार्च : अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा, सीखने की ललक और अपने हुनर से समाज को नई दिशा देने की चाहत हो, तो सफलता केवल एक व्यक्ति तक सीमित...
Translate »
error: Content is protected !!