युवक को बीच सड़क चाकू से गोदा : 2 हफ्ते पहले हुई थी सुमित की शादी

by

चंडीगढ़:  चंडीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की हत्या की वारदात हुई है। सेक्टर-38 में 30 साल के युवक को सरेआम चाकू से गोद दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल सेक्टर-16 (जीएमएसएच-16) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो आरोपियों ने युवक पर हमला किया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आरोपी डड्डूमजरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो बुलेट पर सवार होकर आए थे।

मृतक की पहचान सुमित के तौर पर हुई है। सुमित बापूधाम कॉलोनी का रहने वाला था। खास बात यह है कि सुमित की दो सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। सुमित हाल ही में नशे के मामले में जेल से बाहर आय था। जिस समय यह वारदात हुई उस समय सुमित स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी बुलेट पर आए हमलावरों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वहीं मृतक युवक के परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत दी थी और हमले की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कारर्वाई नहीं की। इस वजह से आज सुमित की दिनदहाड़े सरेआम हत्या कर दी गई। सेक्टर-38 चौक के पास बीच सड़क युवक को सरेआम चाकू मारकर हत्या की इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आप ने हिमाचल वासियों को दी 6 और गारंटियां : महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह, युवाओं को रोजगार

मंडी : हिमाचल के मंडी में आम आदमी पार्टी (आप) ने 6 गारंटियों की घोषणा की। कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। रैली के दौरान...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बोड़ा में शक्ति टीम ने लाइफबॉय से बच्चों के हाथ धोने के फायदे बताए

शक्ति टीम गढ़शंकर ने बताए लाईफवाय से हाथ धोने के फायदे भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: हिन्दुस्तान युनीलीवर लिमटिड की और से सरकारी स्कूल बोड़ा में समागम का आयोजन कर लाईफवाय शाप व हैंड वाश से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में 27.43 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

एएम नाथ।  सोलन  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 27.43 करोड़ रुपये की लागत की 5 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव बिल्ड़ों  पति पत्नी सहित तीन की मौत , 15 घायल : गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह जा रहे थे डेरा राधा सवामी, ब्यास , जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे डिलवां टोल प्लाजा के पास टाटा ऐस अर्टिगा कार की टक्कर में 

गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह जा रहे थे डेरा राधा सवामी, ब्यास गढ़शंकर।  गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह डेरा राधा सवामी, ब्यास...
Translate »
error: Content is protected !!