युवती के शव का पोस्टमार्टम : युवती की हत्या गला घोंटकर की गई

by

ऊना : अंब के घेवट बेहड़ में मिली मृतक युवती की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उसका पोस्टमॉर्टम करवाया है। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम की प्रांरभिक रिपोर्ट में हुआ है। गौर है कि जिस दिन पुलिस को युवती की लाश मिली थी उसी दिन पुलिस को उसके गले। में एक मफलर लिपटा हुआ मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक यह माना जा सकता है कि युवती का गला उसी मफलर के साथ घोंटा गया था। वहीं डॉक्टर्स को युवती के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस अब इस हत्या को अंजाम देने वाले की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने युवती के मोबाइल की अलग-अलग मोबाइल ऑपरेटर्स की कॉल डिटेल रिपोर्ट ले ली है। पुलिस टीमें अब सीडीआर को खंगाल रहीं हैं और इस वारदात को अंजाम देने वाले शख्स तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
इस कांड की जांच एसएचओ अंब आशीष पठानिया कर रहे हैं। लड़की का पोस्टमार्टम करवाने के लिए टांडा हॉस्पिटल कांगड़ा भी वह खुद गए थे। बताते चलें कि आशीष पठानिया अनसुलझी गुत्थियों को सुलझाने में माहिर माने जाते हैं। ऐसा माना जा रहे हैं कि पुलिस उनके प्रतिनिधित्व में कुछ ही दिनों में इस मामले का भी पटाक्षेप कर देगी। पोस्टमार्टम की प्रिलिमनरी रिपोर्ट में युवती के साथ किसी भी तरह के सेक्सुअल एसॉल्ट के कोई निशान नहीं मिले हैं। बावजूद इसके इस बात पर कुछ भी कहने को लेकर पुलिस इस मामले फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्योंकि सुक्खू को ऑल्टो पसंद है…बिहार में कांग्रेस एक बोलेरो तो हिमाचल में ऑल्टो में फिट करेंगे : जयराम ठाकुर

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 11 दिसंबर को 3 साल कार्यकाल पूरा कर रही है और इस दिन मंडी में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस सरकार जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात वर्षीय शिवांग ने अपने जन्म दिन पर आपदा राहत कोष में भेंट की गुल्लक : बच्चे भी आपदा प्रभावितों की तकलीफ कम करने में दे रहे योगदान : डीसी

धर्मशाला, 30 सितंबर। धर्मशाला उपमंडल के सराह के सात वर्षीय शिवांग शर्मा ने आज यहां उपायुक्त डा निपुण जिंदल को आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए अपनी गुल्लक भेंट कर 3926 रुपये का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूरी तरह स्वस्थ हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 01 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ हैं। बुधवार को यहां अपने निजी आवास पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्मसार ! मां-बाप ने अपना बच्चा ही चिट्टे की खातिर कबाड़ी को बेच डाला

बुढलाडा  : स्थानीय बुढलाडा कस्बे के एक पति-पत्नी ने अपने 6 महीने के जिगर के टुकड़े को चिट्टे के लिए बेच दिया। ढाई महीने बाद, मासूम की नशेड़ी मां को अपने बच्चे को बेचने...
Translate »
error: Content is protected !!