युवती के शव का पोस्टमार्टम : युवती की हत्या गला घोंटकर की गई

by

ऊना : अंब के घेवट बेहड़ में मिली मृतक युवती की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उसका पोस्टमॉर्टम करवाया है। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम की प्रांरभिक रिपोर्ट में हुआ है। गौर है कि जिस दिन पुलिस को युवती की लाश मिली थी उसी दिन पुलिस को उसके गले। में एक मफलर लिपटा हुआ मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक यह माना जा सकता है कि युवती का गला उसी मफलर के साथ घोंटा गया था। वहीं डॉक्टर्स को युवती के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस अब इस हत्या को अंजाम देने वाले की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने युवती के मोबाइल की अलग-अलग मोबाइल ऑपरेटर्स की कॉल डिटेल रिपोर्ट ले ली है। पुलिस टीमें अब सीडीआर को खंगाल रहीं हैं और इस वारदात को अंजाम देने वाले शख्स तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
इस कांड की जांच एसएचओ अंब आशीष पठानिया कर रहे हैं। लड़की का पोस्टमार्टम करवाने के लिए टांडा हॉस्पिटल कांगड़ा भी वह खुद गए थे। बताते चलें कि आशीष पठानिया अनसुलझी गुत्थियों को सुलझाने में माहिर माने जाते हैं। ऐसा माना जा रहे हैं कि पुलिस उनके प्रतिनिधित्व में कुछ ही दिनों में इस मामले का भी पटाक्षेप कर देगी। पोस्टमार्टम की प्रिलिमनरी रिपोर्ट में युवती के साथ किसी भी तरह के सेक्सुअल एसॉल्ट के कोई निशान नहीं मिले हैं। बावजूद इसके इस बात पर कुछ भी कहने को लेकर पुलिस इस मामले फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में भर्ती होने का विरोध करने वाले जगजीत डल्लेवाल के शुभचिंतक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली – 1 माह से ज्यादा समय से मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी संघ ने पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष बाली के खिलाफ खोला मोर्चा

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की आर्थिक बदहाली किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने जब 18 होटल को बंद करने के आदेश दिए, तो इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक धर्मशाला पुलिस मैदान में किया जाएगा : एएसपी हितेश लखनपाल

धर्मशाला: जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 28 से 30 नवंबर तक पुलिस मैदान में पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस प्रशासन ने अभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक खूनी संघर्ष…..दिवाली की रात पटाखों के विवाद ने लिया खूनी रूप : थार से कुचलकर पति-पत्नी की मौत

ऊना के बदोली में दो परिवारों के बीच हिंसक संघर्ष, चार लोगों को गाड़ी से कुचलने का आरोप; दराट से हमले की भी शिकायत, दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज रोहित जसवाल।  ऊना, 8...
Translate »
error: Content is protected !!