युवाओं की पीठ में छुरा घोंप रही सुक्खू सरकार, पुनर्नियुक्ति के जरिए चहेतों को बांटी जा रही ‘रेवडियाँ’ : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली को ‘युवा विरोधी’ करार देते हुए कहा कि जो कांग्रेस सत्ता में आने से पहले युवाओं को हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा करती थी, आज वही सरकार शिक्षित बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

​जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरी तरह भूल चुकी है। उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा हाल ही में जारी उस अधिसूचना पर कड़ा ऐतराज जताया, जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रिटायर्ड कर्मचारियों को फिर से तैनात करने का निर्णय लिया गया है।
​ठाकुर ने सवाल उठाया कि एक ओर प्रदेश का युवा दिन-रात मेहनत कर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है और कई अभ्यर्थी आयु सीमा लांघने की कगार पर हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार सेवानिवृत्त अधिकारियों को 40 हजार से लेकर 80 हजार रुपये तक का भारी-भरकम वेतन देकर सरकारी खजाने पर बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम केवल अपने “खास मित्रों” और चहेतों को लाभ पहुँचाने के लिए उठाया गया है। इसमें पढ़े लिखे बच्चों का भविष्य ही अंधकार मय हो गया है।
​न्यायपालिका को गुमराह करने का आरोप
​नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सुक्खू सरकार न केवल जनता को, बल्कि देश की न्यायपालिका को भी गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने हाल ही में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सरकार पर लगाए गए 50 हजार रुपये के जुर्माने का जिक्र करते हुए कहा, “अदालत की नाराजगी यह स्पष्ट करती है कि सरकार के पास न तो कोई विजन है और न ही वह प्रदेश के गंभीर मुद्दों के प्रति ईमानदार है। गलत जानकारी देकर अदालत को भ्रमित करना बेहद चिंताजनक है।”
——————————-
​भर्तियों पर लगा ‘ताला’, युवा सड़कों पर

​जयराम ठाकुर ने चयन आयोगों को बंद कर भर्ती प्रोसेस रोकने और लंबित भर्तियों के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया को रोककर सरकार ने पहले ही युवाओं का मनोबल तोड़ दिया है और अब पुनर्नियुक्तियों का यह नया सिलसिला बेरोजगारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आम घरों के बच्चे सड़कों पर धक्के खा रहे हैं, जबकि सत्ता सुख भोग रहे लोग अपनों को उपकृत करने में व्यस्त हैं।
​मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीधी चेतावनी देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल का युवा अब इस धोखे को और बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार इस ‘जनविरोधी’ नीति को तुरंत वापस ले और पारदर्शी तरीके से नई भर्तियों के द्वार खोले।
​उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला, तो भारतीय जनता पार्टी युवाओं के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ के सहारे सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब वही झूठ उसके गले की फांस बनता जा रहा है क्योंकि जनता अब हकीकत जान चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2024 में अवैध शराब की रिकॉर्ड बरामदगी-अफीम की बरामदगी में 304% का इजाफा , 661 अफीम के पौधे बरामद कर उन्हें नष्ट कर : SP संदीप धवल

बिलासपुर  :   बिलासपुर जिला पुलिस, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल के नेतृत्व में, वर्ष 2024 में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियानों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने में सक्षम रही है। पुलिस ने इस वर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवन-यापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता : ADC अजय कुमार यादव

एएम नाथ। सोलन :  अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित बनाना है और बालिकाओं के समक्ष आने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ज़िला ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम में देशभर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

स्वास्थ्य एवं पोषण में ज़िला चंबा ने अर्जित की एक और उपलब्धि उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नीति आयोग से ज़िला को अब तक मिली 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!