युवाओं को विदेशों में भी रोजगार दे रही है प्रदेश सरकार : सुनील शर्मा बिट्टू

by
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने डिडवीं टिक्कर स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं टिक्कर के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
May be an image of dais
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है और शैक्षणिक संस्थानों में सभी संसाधनों का सदुपयोग भी सुनिश्चित हो रहा है।
May be an image of one or more people and crowd
प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेसहारा बच्चों का सही पालन-पोषण और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के रूप में एक ऐसी योजना आरंभ की है जो पूरे देश में अपनी तरह की एक अलग एवं अनूठी योजना है। इसमें बेसहारा बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, विवाह और मकान निर्माण तक की सभी सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भी मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के उपक्रम हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से विशेष व्यवस्था की है। अब प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी प्राप्त करने के लिए फर्जी एजेंटों के चंगुल में फंसने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश सरकार विदेश मंत्रालय के सभी नियमों की अनुपालना के साथ प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार का प्रबंध कर रही है। जिला हमीरपुर के भी कई युवाओं को हाल ही में विदेशों में नौकरियां दिलाई गई हैं।
May be an image of one or more people, dais and text
उन्होंने कहा कि किसानों-बागवानों और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी के लिए भी मुख्यमंत्री ने कई योजनाएं आरंभ की हैं। प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की को प्रदेश सरकार 40 रुपये प्रति किलो, गेहूं को 60 रुपये और हल्दी को 90 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रही है। इससे किसानों को अच्छी आय हो रही है। प्राकृतिक खेती से तैयार फसलों के लिए अलग से उच्च खरीद मूल्य निर्धारित करके मुख्यमंत्री ने पूरे देश में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
May be an image of wedding
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इससे पहले, प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समारोह में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल सदस्य विक्रम शर्मा, एचपीएमसी के निदेशक मंडल सदस्य राजेश ठाकुर, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, शिक्षक, एसएमसी के पदाधिकारी, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही व्यापक योजना – डीसी

ऊना – जल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की प्रगति की निगरानी के लिए आज डीआरडीए सभागार मे जिलास्तरीय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न – मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के विधिक संरक्षण को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मानसिक रूप से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के खिलाफ प्रदेशभर में शुरू किया जाएगा बड़ा अभियान…30 करोड़ रुपये से हमीरपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक सड़क सुरक्षा नियंत्रण एवं कमांड सेंटर : मुख्यमंत्री

66 पैट्रोलिंग वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से 66 पैट्रोलिंग वाहनों को रवाना किया। ये सुरक्षा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

परिवार की कुर्सी की भूख फिर भी नहीं मिट रही : विक्रमादित्य सिंह के परिवार के पास छह बार सीएम की कुर्सी, आठ बार एमपी की कुर्सी रही, खुद वह प्रदेश सरकार में मंत्री और उनकी माता प्रदेशाध्यक्ष

मंडी  : मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह से अपने मंत्रालय सही ढंग से संभाले नहीं जा रहे और चले हैं एमपी बनने। यह बात उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!