एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुनाभ सिंह पठानिया जी ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंद्रोग में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलवाया है।

गौर हो कि भट्टीयात की जानद्रोग पंचायत के भगसियार व डुलियार गांव में बादल फटने से काफ़ी नुकसान हुआ है। बादल फटने से हुए भूस्खलन के कारण से घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
दोनों गांव के करीब 300 लोगों ने सुरक्षित स्थान पर भाग कर जान बचाई। प्रदेश भर में सबसे ज्यादा बारिश जिला चंबा के भट्टीयात में ही रिकॉर्ड की गई है। भटियात में अन्य जगह पर भी भूस्खलन की सूचना है जिसमें गगा हर गांव में भारी भूस्खलन से घरों को खतरा हो गया है।

बादल फटने की सूचना मिलने के बाद युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री सुनाभ पठानिया ने प्रभावित गांव का दौरा कर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के मकान को नुकसान हुआ है। उसे राजस्व विभाग की ओर से उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन :-


