यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा गिरफ्तार : हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला की एक छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने की कारवाई

by
एएम नाथ। बिलासपुर :  राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बंदला के प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।  कॉलेज की एक छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार देर रात मोंगा को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने न केवल कॉलेज परिसर, बल्कि समूचे जिले में सनसनी फैला दी है।
आरोप है कि प्रिंसिपल मोंगा ने अस्पताल में भर्ती एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उन्हें कथित रूप से कंबल के नीचे हाथ डालकर छात्रा से अश्लील हरकतें करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आने के बाद कॉलेज में तनावपूर्ण माहौल बन गया और छात्र-छात्राओं में भारी रोष फैल गया।
गुरुवार देर रात गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया और हिमांशु मोंगा का पुतला फूंका। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रशासन व पुलिस से प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्रिंसिपल अक्सर उन्हें अश्लील मैसेज भेजते थे और फोन कॉल के माध्यम से परेशान करते थे। जब वे इसका विरोध करती थीं, तो उन्हें धमकाया जाता था।
यह भी सामने आया है कि हिमांशु मोंगा जब मंडी जिले के सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में पदस्थ थे, तब भी उन पर इसी तरह के आरोप लगे थे।
उस समय एक छात्र ने भी उनके खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन कथित रूप से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इस पूरे घटनाक्रम पर हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
उन्होंने जानकारी दी कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कॉलेज की यौन उत्पीड़न रोधी समिति (Sexual Harassment Committee) को मामले की जांच सौंपी गई है और दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं और प्रशासनिक लापरवाही की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
छात्र संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस मुद्दे को लेकर मुखर हो गए हैं और राज्य सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1700 पुलिस व होम गार्ड कर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे – मैड़ी में होली मेला 17 मार्च से होगा शुरु : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

एडीसी ने मेले के सफल संचालन हेतू किए गए प्रबंधों की समीक्षा बैठक की  अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । ऊना, 14 मार्च – मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 17 मार्च से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांगी बना प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उप-मण्डल: जौ पर 60 रुपये एमएसपी, घाटी को 20 नए बस परमिट, बस खरीद पर 40 प्रतिशत उपदान, होम-स्टे पंजीकरण पर 50 प्रतिशत उपदान की मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा

एएम नाथ। पांगी / चम्बा : हिमाचल के इतिहास में पहली बार राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन चम्बा जिले की दुर्गम लेकिन मनोरम पांगी घाटी के किलाड़ क्षेत्र में किया गया। हैलीपेड मैदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी में भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 18 नवम्बर – निदेशालय स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी, शिमला द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के विभिन्न पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की बड़ी उपलब्धि… प्रदेश बना पूरी तरह साक्षर राज्य.:साक्षरता दर 99.3 प्रतिशत पर पहुंची : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश को “पूरी तरह से साक्षर राज्य” घोषित करते हुए कहा कि राज्य ने 99.3 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल कर ली...
Translate »
error: Content is protected !!