रंजिश में दो गुटों में टकराव, फायरिंग : एक को गोली लगी, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

by

कपूरथला: गांव सिधवां दोनां में सोमवार की देर रात पुरानी रंजिश में दो गुटों में टकराव हो गया। इस दौरान एक गुट ने फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया।जहां उसकी गंभीर हालत को देख जालंधर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र तरसेम के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक गांव सिधवां दोनां में कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर सोमवार की रात दोनों पक्ष भिड़ गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरि नगर, कच्चा टोवा और आर्य नगर निवासी काफी संख्यां में महिलाए कांग्रेस में शामिल हुई, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्यों और शहर के विकास को लेकर उनकी दूरदर्शिता के चलते लोगों द्वारा कांग्रेस पार्टी का दामन थामने का सिलसिला...
article-image
पंजाब

9 जगह केस आए सामने, लाइसेंस होंगे कैंसिल : 25 से कम उम्र वालों को नहीं बेची जा सकती शराब

चंडीगढ़ :  पंजाब में होटल, क्लब और पब में नाबालिग ग्राहकों को शराब परोसने वालों पर एक्साइज विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग की तरफ से दो दिन चलाई गई स्पेशल ड्राइव...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल कितना के बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

गढ़शंकर : 21 जुलाई : शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना तथा प्राइमरी स्कूल कितना के बच्चों का स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों पर मेडिकल अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगरेप के बाद बोलीं- भारत के लोग अच्छे, मैं सबको दोष नहीं देती – खंजर दिखा डराया, जबरन उठाया और फिर.. बनाया था शिकार , स्पैनिश महिला से गैंगरेप मामले के आठों आरोपी शिकंजे में

अजायब सिंह बोपाराय /दुमका/ नई दिल्ली :  झारखंड के दुमका में स्पेनिश व्लॉगर से दरिंदगी के दौरान उन्हें खंजर दिखाकर डराया गया था। 7 में से 4 आरोपियों ने इसके बाद उन्हें जबरन उठा...
Translate »
error: Content is protected !!