रक्तदान शिविर का MLA चंद्रशेखर ने किया शुभारम्भ, MLA ने स्वयं भी किया रक्तदान

by

 

मंडी(धर्मपुर) 15 जनवरी। जिला स्तरीय सज्याओपीपलू मेले के समापन अवसर पर धर्मपुर विधानसभा के विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि संस्कृति को सहेजने में मेले और त्यौहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले हमारे आपसी भाईचारे का जीवंत रूप हैं। यह हमें बताते हैं कि सदियों से हमारा समाज बिना किसी भेदभाव के आपस में मिलकर रहता आया है। उन्होंने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर शिव मंदिर से मेला स्थल तक निकाली गई शोभा यात्रा (जलेब)में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान शिविर का भी शुभारम्भ किया उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया तथा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि रक्तदान महादान जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने मेले के अवसर आयोजित बाली बाल प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र के सभी सरकारी गैर सरकारी पाठशालाओं के सभी बच्चों का एचबी टेस्ट करके अभिभावकों को अवगत करवाएं ।
उन्होंने बताया कि पिछले साल किए गए वादे के मुताबिक स्कूल ग्राउंड को चौड़ा कर दिया गया है और यातायात की समस्या को दूर करने के लिए आने वाले समय में बाजार को चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर खेल मैदान में नया आधुनिक मंच जल्द ही बनाया जाएगा। उन्होंने बाजार के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने और बालीबाल कोर्ट बनाने की भी घोषणा की।
उन्होंने लोगों से पंचायतों में सामुदायिक भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की अपील की ताकि सभी पंचायतों में सामुदायिक भवनों का निर्माण हो सके।
मेला कमेटी द्वारा इस अवसर पर विधायक चन्द्रशेखर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने इस मौके पर प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर एसडीएम राजिन्द्र गौतम, थाना प्रभारी धर्मपुर रजनीश ठाकुर, स्थानीय पंचायतों के प्रधान, पंचायत समिति सदस्य सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया

नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति एस्टेट में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यकाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल : बगलामुखी मंदिर के पास NH पर हुआ हादसा

एएम नाथ। कांगड़ा : दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा बुधवार को कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC कुल्लू आशुतोष गर्ग को अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी विदाई पार्टी

कुल्लू 1 फरवरी : उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग को आज उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी विदाई पार्टी। उपायुक्त आशुतोष गर्ग सम्मान में आज उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विदाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किरण चौधरी को हरियाणा, बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा जाएंगे, सिंघवी ने तेलंगाना से भरा पर्चा

चंडीगढ़,20 अगस्त : हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की नजर है। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने पूर्व मंत्री व तोशाम की विधायक किरण चौधरी...
Translate »
error: Content is protected !!